लुटेरों ने जवाहर के पास रखे कीमती मोबाइल, 2300 रुपए नगदी, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस लूटकर फरार हो गए। जवाहर ने किसी तरह इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना उसके भाई हीरासिंह को दी। हीरासिंह ने जवाहर को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके उपरांत घटना की जानकारी मामा त्रिभुवन सिंह को बताया। घटना की रिपार्ट बालको थाने में दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।