19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Korba / रावण दहन कर वापस घर लौट रहे युवकों की बाइक आपस में टकराई, बुरा हुआ अंजाम

रावण दहन कर वापस घर लौट रहे युवकों की बाइक आपस में टकराई, बुरा हुआ अंजाम

कटघोरा कॉलेज के पास घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Jayant Kumar Singh

•

Updated: 20 Oct 2018, 8:49 PM IST

कटघोरा कॉलेज के पास घटना

कटघोरा कॉलेज के पास घटना

कोरबा. कटघोरा से दशहरा देखकर घर लौट रहे युवक की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। एक युवक की मौत हो गई। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना शुक्रवार रात करीब 11.30 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है। कटघोरा कॉलेज के पास मेनरोड बाइक सीजी 12 एपी 7032 से विपरित दिशा से आ रही दूसरी बाइक सीजी 12 एपी 0374 से टकरा गई। दोनों बाइक पर चार युवक सवार थे। राहगीरों की मदद से घायलोंं को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया।

चारों की गंभीर हालत को देखकर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एम्बुलेंस से कटघोरा से कोरबा ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को कोरबा हॉस्पिटल और एक युवक को ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। तीनों को गंभीर चोटें आई है।

Read more : पावर प्लांट को कोयला नहीं मिलने पर NTPC ने मंत्रालय में कर दी SECL की शिकायत, जांच करने खदान पहुंच गई संयुक्त टीम


शाम को मृतक की हुई पहचान
हादसे में मारे गए युवक की पहचान के लिए पुलिस की कोशिश रही। सोशल मीडिया के अलावा सभी थाना क्षेत्रों को कंट्रोल रूम के जरिए हादसे में मारे गए युवक का हुलिया बताया गया। शाम करीब चार बजे बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम ढपढप से एक परिवार जिला अस्पताल पहुंचा। उसने युवक की पहचान संतोष कुमार सिंह पिता मनराखन सिंह से की।

शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। रविवार को जिला अस्पताल में पीएम कराने की जानकारी पुलिस ने दी है। परिवार ने पुलिस को बताया है कि संतोष बाइक से दशहरा देखने कटघोरा गया था। वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हुआ।


रफ्तार ने ली जान
घटना कारण दोनों बाइक की तेज रफ्तार बताई जा रही है। कटघोरा पुलिस ने हादसे की पुष्टि करते हुए मर्ग कायम कर जांच करने की बात कही है।