योजना के तहत निगम द्वारा हितग्राहियों से आवेदन पत्र भरवाने तथा उन्हें आवेदन फार्म जारी किए जाने का कार्य अपने सभी जोन कार्यालयों में कराया जा रहा है। रविवार को भी जोन कार्यालयों में हितग्राहियों के आवेदन फार्म भरकर जमा कराए गए तथा हितग्राहियों केा आवेदन फार्म भी जारी किए गए। निगम के कोरबा, कोसाबाड़ी, टीपी नगर, बालको, दर्री एवं बांकीमोंगरा जोन में अभी तक कुल 4738 आवेदन फार्म भरकर हितग्राहियों से जमा कराए गए हैं, जबकि कुल 13258 आवेदन पत्र हितग्राहियों को जारी किए गए हैं।