2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरबा
Video Gallery : संसद ठप किए जाने के विरोध में सांसद महतो ने रखा उपवास
Play video

Video Gallery : संसद ठप किए जाने के विरोध में सांसद महतो ने रखा उपवास

-अधिक संख्या में संगठन के पदाधिकारी रहे उपस्थित
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 12 Apr 2018, 8:51 PM IST

कोरबा . विपक्ष द्वारा संसद में गतिरोध उत्पन्न किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसदों के द्वारा लोकतंत्र बचाओ उपवास एवं धरना कार्यक्रम का आयोजन देश एवं प्रदेश के समस्त लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित किया गया। इसी श्रेणी में कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉक्टर बंशीलाल महतो के अगुवाई में 12 अप्रैल गुरुवार सुभाष चौक पर उपवास एवं धरना का आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी पार्टियों के द्वारा संसद के कार्य को बाधित करने एवम देश में अराजकता का माहौल पैदा करने लोकतंत्र की हत्या करने इन सभी चीजों का विरोध उपवास एवं धरना कार्यक्रम के माध्यम से इन विषयों की जानकारी दी गई। उद्बोधन में सांसद डॉक्टर बंशीलाल महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रही विभिन्न जन लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा पिछले 4 वर्ष के शासनकाल को ऐतिहासिक शासनकाल बताया ।

उन्होंने कहा विगत 4 वर्षों में भारतवर्ष के विकास में एक ऐतिहासिक मुकाम स्थापित किया है जिससे बौखलाए हुए कांग्रेसियों एवं अन्य विपक्षी पार्टियों के द्वारा संसद को नहीं चलने देने एवं अन्य नीतियों के माध्यम से अराजकता का माहौल फैलाया जा रहा है। इस उपवास एवं विरोध कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कार्यकताओं का आभार व्यक्त किया।