
मॉडल रेलवे स्टेशन में पार्किंग नहीं, चोर उठाकर ले जा रहे दुपहिया गाड़ियां
कोरबा@पत्रिका. बताया जा रहा है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ने कोरबा रेलवे स्टेशन की पार्किंग सुविधा का ठेका शुरू करने के लिए अब तक तीन बार निविदा जारी कर चुकी है। दो बार ठेका कंपनियों ने रुचि नहीं दिखाई है। अब तीसरी बार निविदा जारी की गई है।
इस निविदा के फेर में नियमित रुप में रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा सहित अन्य स्टेशनों से दफ्तर, कारोबार के लिए आवाजाही करने वाले यात्रियों की चिंताएं बढ़ गई है।
यात्री भले ही वाहन पार्किंग स्थल पर खड़ी कर रहे हैं, लेकिन ज्यादारतर उनका ध्यान असुरक्षित रुप से रेलवे पार्किंग पर खड़ी बाइक पर रहती है। पार्किंग पर खड़ी सैंकड़ों बाइक पर चोरों के गिरोह की नजर बनी हुई है। हर सप्ताह एक बाइक की चोरी कर रहे रहे हैं।
इससे वाहन मालिकों को काफी नुकसान हो रहा है। लेकिन रेलवे प्रबंधन नुकसान को लेकर पीछे हट रही है। प्रबंधन का कहना है कि स्टेशन पर वाहनों खड़ी करने के लिए यात्री स्वयं ही जिम्मेदार है। पार्किंग का ठेका होने पर ठेका कंपनी की जिम्मेदारी होती है।
पार्किंग पर सुरक्षा गार्ड या फिर सीसीटीवी की जरूरत
इधर वाहनों की लगातार चोरी होने के बाद से यात्रियों की ओर से पार्किंग स्थल पर सुरक्षा के तौर पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सुरक्षा गार्ड व सीसीटीवी लगाने की मांग कर रहे हैं।
केस-01
तिल्दा नेवरा जिला रायपुर निवासी डागेश्वर वर्मा सुराकछार पहुंचा था। पांच अगस्त को वह रेलवे स्टेशन के वाहन पार्किंग स्टैंड पर बाइक को खड़ी किया था। तिल्दा अपने काम से चला गया था। सात अगस्त लगभग 12.30 बजे वह कोरबा पहुंचा। लेकिन रेलवे के वाहन पार्किंग स्टैंड बाइक नहीं था।
केस-०2
ग्राम अरदा निवासी बृजेश कुमार प्रजापति 12 अगस्त को टे्रन से दोस्त के साथ कंपनी के काम से बाहर गया था। बाइक क्रमांक सीजी 12 एच 4661 को रेल्वे स्टेशन कोरबा के पार्किंग पर गाड़ी लॉक करके खड़ी किया था। 17 अगस्त को वह वापस कोरबा पहुंचा, लेकिन स्टैंंड पर बाइक नहीं था।
केस -03
विकासखंड करतला के ग्राम फत्तेगंज निवासी दीपक ङ्क्षसह टेकाम बाइक पर सवार होकर ३१ अगस्त को स्टेशन पहुंचा। बाइक क्रमांक सीजी 12 बीडी 8724 को स्टेशन के सामने पार्किंग पर खड़ी कर लिंक एक्सपे्रस से रायपुर गया था। शुक्रवार को टे्रन से स्टेशन पहुंचा, लेकिन मौके पर बाइक नहीं थी।
Published on:
04 Sept 2023 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
