22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 फीट गड्ढे को पार करते हुए दीवार से टकराई बाइक, चालक की मौत

- हरदीबाजार चौकी क्षेत्र की अमगांव मोड़ पर घटी घटना

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Apr 15, 2018

10 फीट गड्ढे को पार करते हुए दीवार से टकराई बाइक, चालक की मौत

कोरबा . शराब के नशे में धुत एक बाइक सवार युवक मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो बैठा। बाइक मोडऩे की बजाए सीधे गड्ढे से छलांग लगाते हुए एक दीवार पर सीधे जा घुसी। बाइक सवार युवक के सिर पर गंभीर चोंटे पहुंची। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शनिवार देर रात हरदीबाजार मलगांव निवासी मनोज कुमार 25 वर्ष तेज रफ्तार में बाइक क्रमांक सीजी12एएल 6977 को चला रहा था।

नशे की हालत में मोड पर वह बाइक पर से खुद का नियंत्रण खो बैठा और मुडऩे की जगह सीधे ही बाइक ले गया। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह 10 फीट के गड्ढे को पार करते हुए सीधे दीवार पर जा घुसी। ग्रामीण महिपाल सिंह की ईंट की कच्ची दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। सिर में चोट लगने की वजह से सोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी बाइक दीवार के किनारे पड़ी थी और लाश दीवार पर लटकी हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक का पिता विश्राम गांव का कोटवार है। मृतक मनोज रलिया की ओर से अमगांव अपने घर की ओर आ रहा था।

बोलेरो चालक ने दो लोगों को ठोका, एक का पैर टूटा
वहीं अंबिकापुर-बिलासपुर राजमार्ग पर एक लापरवाह बोलेरो चालक ने दो लोगों को सड़क हादसे का शिकार बना दिया। दुर्घटना में एक व्यक्ति का पैर टूट गया। वहीं दूसरा भी गंभीर रूप से घायल है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम सकेरी निवासी गोलू एवं सीम नामक दो व्यक्ति सुतर्रा की ओर आए हुए थे। दोनों क्षेत्र के एक प्रतिष्ठान में काम करते हैं। जो काम निपटाने के बाद पैदल अपने गांव लौट रहे थे। बिलासपुर ? की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों को गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।