
हाइवे पर पुल से नाले में गिरा ट्रक, तीन घंटे तक फंसा रहा हेल्पर, घटना के बाद से चालक फरार
कोरबा. कोयला लेकर कटघोरा के रास्ते बिलासपुर की ओर जा रहा ट्रक सुतर्रा के पास रापाखर्रा पुल से नीचे नाला में गिर गया। हेल्पर ट्रक की केबिन में फंस गया। उसे गंभीर चोटें आई है। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब 10 बजे हुई। ट्रक कटघोरा के रास्ते बिलासपुर जा रही थी। इस पर कोयला लोड था। सुतर्रा रापाखर्रा नाला के संकरा पुल पर चालक का नियंत्रण हट गया। ट्रक पुल से नीचे नाले में गिरी। चालक फरार हो गया। हेल्पर फंस गया।
राहगिरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा की मदद से ट्रक के केबिन में फंसे हेल्पर को बाहर निकाला। उसका हाथ केबिन में फंस गया था। हाथ बुरी तरह जख्मी हुआ है। घायल को कटघोरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर हेल्पर को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना के बाद चालक फरार हो गया। बताया जाता है कि हाइवे पर स्थित रापाखर्रा पुल संकरा है। एक साथ दो बड़ी गाडिय़ां के पुल पर क्रास करने से दुर्घटना होती है। घटना के समय में भी एक वाहन बिलासपुर कटघोरा की ओर जा रही थी। पुल को जल्दबाजी में पार करने के दौरान हादसा हुआ।
Published on:
09 Jun 2019 08:36 pm

बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
