
कॉलेजों में प्रवेश के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन, ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगी ये सुविधा...
कोरबा . बिलासपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शुक्रवार को दोपहर बारह बजे से आनलाइन प्रवेश के लिए आवेदन पत्र स्वीकार करने का काम शुरू होगा और छात्र-छात्राएं १८ जून तक आवेदन कर सकेंगे। इसी अवधि में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी नेटवर्क के अभाव में संबंधित महाविद्यालय में ऑफ लाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रथम चरण के आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के दो दिन बाद प्रोविजनल प्रवेश सूची जारी की जाएगी।
Read More : चाकू की नोंक पर बाइक सवार लुटेरों ने व्यापारी से लूट लिए साढ़े नौ हजार रुपए
कालेजों में नए सत्र २०१८-१९ की प्रवेश प्रक्रिया एक जून से शुरू हो रही है। विवि प्रशासन ने बैठक कर सभी संबद्ध कालेजों के प्राचार्यों व प्रवेश प्रभारियों की बैठक कर जरूरी जानकारियां व दिशा-निर्देश दे दिए हैं। इस बैठक में प्राचार्यों को आनलाइन व ऑफ लाइन आवेदन स्वीकार करने से लेकर मेरिट सूची बनाने तक की विधिवत जानकारी दे दी है।
कालेजों में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा। यह पोर्टल एक जून को दोपहर बारह बजे से आनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर देगा और इस पर १८ जून तक छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे। इस बीच अगर आवेदन करते समय नाम, विषय या किसी प्रकार की त्रुटि हो गयी हो तो उसे आनलाइन ही १८ जून तक ठीक किया जा सकता है।
ऑफ लाइन भी...
विवि प्रशासन ने जिन क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं है और इस कारण छात्र-छात्राएं आनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं, ऐसे छात्र-छात्राएं ऑफ लाइन आवेदन अपने पसंदीदा कालेज में जमा कर सकते हैं। कालेज की जिम्मेदारी है कि ऐसे आवेदनों को आनलाइन सम्मिट करे।
कालेज जारी करेगा मेरिट सूची
प्रथम चरण के लिए आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि १८ जून तय की गयी है। इसके दो दिन बाद विवि प्रशासन प्रोविजनल मेरिट सूची जारी करेगा। इसी सूची के आधार पर अंतिम प्रवेश सूची कालेजों द्वारा जारी की जाएगी और कालेज द्वारा निर्धारित तिथियों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रवेश प्रक्रिया का दूसरा चरण सीटें रिक्त होने की स्थिति में शुरू किया जाएगा। विवि प्रशासन ने द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया की तिथि के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया है।
कोरबा में इनमें अधिक मारामारी
कोरबा के शासकीय पीजी कालेज, मिनीमाता गल्र्स कालेज, अग्रसेन कालेज, केएन कालेज,शासकीय महाविद्यालय कटघोरा में सबसे अधिक मारामारी होती है। इसके साथ ही शासकीय महाविद्यालय दीपका, करतला, भैसमा, पाली, हरदीबाजार सहित अन्य सभी कालेजों में प्रवेश के लिए बहुतायत विद्यार्थी पहुंचते हैं।
Published on:
01 Jun 2018 11:08 am

बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
