1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Online Fraud: रिटर्न के नाम पर ठगी, छह सौ की शर्ट पड़ गई 99 हजार, ठग ने ऐसे लिया झांसे में…

Fraud: एक महिला को छह सौ की शर्ट को ऑनलाइन वापस कराना भारी पड़ गया। महिला को छह सौ तो नहीं मिले, लेकिन उसके खाते से अलग-अलग किस्तों में 99 हजार रुपए फर्जी तरीके से निकाल लिए गए।

less than 1 minute read
Google source verification
Online Fraud: रिटर्न के नाम पर ठगी, छह सौ की शर्ट पड़ गई 99 हजार, ठग ने ऐसे लिया झांसे में...

Online Fraud: रिटर्न के नाम पर ठगी, छह सौ की शर्ट पड़ गई 99 हजार, ठग ने ऐसे लिया झांसे में...

कोरबा. बांकीमोंगरा थाना चौकी क्षेत्र में शांतिनगर में रहने वाली सालिमा सोना 47 वर्ष ने अपने बेटे के लिए टी शर्ट ऑनलाइन मंगाई थी। शर्ट की कीमत छह सौ रुपए थी। डिलवरी होने के बाद महिला को शर्ट पसंद नहीं आई, तो उसने शर्ट को रिटर्न कर दिया। उसे बताया कि चार से 10 दिन के भीतर उसके खाते मेेंं राशि वापस आ जाएगी।
रकम नहीं आने पर दिनांक 25 अक्टूबर को महिला ने इंटरनेट में सर्च कर फैक्ट्री क्लब के मोबाइल नंबर 9330843605 पर सम्पर्क किया। किसी राजेश कुमार ने कहा कि पैसे जल्द मिल जाएंगे। ओटीपी बताना होगा। महिला ने जैसे ही ओटीपी बताया। ओटीपी बताने के बाद अलग-अलग किस्तों मेें उसके खाते से कुल ९९ हजार 997 रुपए कट गए। महिला ने बांकीमोंगरा थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Read More: घर घुसकर मितानिन से अनाचार, महिला ने जब पति को बताई ये बात, तो युवक ने धमकी देते हुए ये कहा...

Story Loader