31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका हमराह : मतदान के लिए किया गया प्रेरित, दिलाई गई शपथ, लोगों ने कहा चुनेंगे ईमानदार, समझदार और जवाबदेह जनप्रतिनिधि

- खिलाडिय़ों ने मताधिकार के प्रयोग की शपथ ली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 7 Apr 2019, 6:56 PM IST

पत्रिका हमराह : मतदान के लिए किया गया प्रेरित, दिलाई गई शपथ, लोगों ने कहा चुनेंगे ईमानदार, समझदार और जवाबदेह जनप्रतिनिधि

पत्रिका हमराह : मतदान के लिए किया गया प्रेरित, दिलाई गई शपथ, लोगों ने कहा चुनेंगे ईमानदार, समझदार और जवाबदेह जनप्रतिनिधि

कोरबा. एनटीपीसी के डीपीएस ग्राउंड में रविवार को 'पत्रिका हमराह' का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे ग्राउंड में खेलने आए खिलाडिय़ों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। मतदान के महत्व को समझाया गया। उनसे लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर चर्चा की गई। मतदाता चुनाव में शत फीसदी वोटिंग करें और दूसरों को मतदान के लिए जागरूक करें। इसके लिए दायें हाथ को आगे करके शपथ दिलाई गई। इसमें खिलाडिय़ों ने मताधिकार के प्रयोग की शपथ ली। ईमानदार, समझदार और जवाबदेह जनप्रतिनिधि चुनने की बात कही। किसी तरह के प्रलोभन में नहीं आने का शपथ लिया।

कार्यक्रम के दौरान खेल शिक्षक शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में वोटिंग का अधिकार सबको है। वोटिंग करके अच्छा जनप्रतिनिधि चुनेंगे तो समाज व देश के लिए अच्छा होगा। यह संदेश फैलाना जरूरी है। अच्छी सरकार देश व समाज के बारे में सोचेगी। उन्होंने कहा कि समाज व देश के लिए इलेक्शन में वोटिंग करना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक लोग उपस्थित थे। इसमें शैलेन्द्र सिंह के अलावा, कृष्णा द्विवेदी, राकेश कल्ला, रतन भारिया, नागराज माला, मोनू, कमल, बाबा, ज्योतिष, विनित पटेल, युवराज और पवन सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे।

ईमानदार व जबावदेह जनप्रतिनिधि चुनने की शपथ
कार्यक्रम में खिलाडिय़ों को एक शपथ दिलाई गई। शपथ इस प्रकार के थे। मैं (व्यक्ति का नाम) वोट डालने की शपथ लेता हूं। मैं ईमानदार, समझदार व जवाबदेह जनप्रतिनिधि चुनूंगा। इस कर्तव्य के लिए परिजनों, मित्रों को भी प्रेरित करूंगा।

हर रविवार को हमराह
लोकसभा चुनाव अभियान के ग्राउंड एक्टीवेशन के तहत दैनिक समाचार पत्र 'पत्रिका' अपना चिर-परिचित कार्यक्रम 'हमराह' का आयोजन कर रहा है। अब हर रविवार प्रत्येक जिला मुख्यालय पर यह कार्यक्रम कराने का निर्णय किया गया है। यह कार्यक्रम फन एवं हैल्थ अवेयरनेस एक्टिविटी है, लेकिन चुनाव को देखते हुए थोड़ा सा हिस्सा हमारे स्वच्छ करो राजनीति और मतदाता जागरूकता अभियान के लिए भी रखे गए हैं।