कोरबा

Video# गुम हुए 156 हैंडसेट को पुलिस ने खोजकर लौटाया, लोगों के चेहरे खिले

अलग-अलग स्थान से गायब 156 मोबाइल हैंडसेट को पुलिस ने खोज कर लोगों को लौटा दिया है। हैंडसेट की खोजबीन साइबर सेल की मदद से की गई है।

2 min read
Jan 21, 2023
गुम हुए 156 हैंडसेट को पुलिस ने खोजकर लौटाया, लोगों के चेहरे खिले

खोजे गए 156 हैंडसेट को लौटाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने मोबाइल हैंडसेट उनको मालिकों को लौटाया। गुम या खोया हुआ मोबाइल पाने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी थी। मोबाइल मालिकों ने पुलिस की प्रशंसा की। बताया कि उन्होंने मोबाइल वापस पाने की आस छोड़ दी थी। पुलिस के प्रयासों से मोबाइल वापस हुआ है। पुलिस ने बताया कि पुलिस साइबर सेल द्वारा गुम हुए मोबाइल की खोज की जा रही है। वर्ष 2022 में अब तक 500 से अधिक गुम मोबाइल खोजकर वापस किए जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक के रूप में संतोष सिंह ने जब कार्यभार संभाला तब से अभीतक 470 मोबाइल हैंडसेट को खोजकर पुलिस ने संबंधित मालिकों को लौटाया है।

छेड़छाड़ के मामले में तीन साल से फरार वारंटी पकड़ाया, भेजा जेल

नाबालिग लड़की से मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी आकाश दास सूर्यवंशी उम्र 39 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तीन साल से फरार था। पुलिस ने बताया कि जमनीपाली के इंदिरा नगर इलाके में रहने वाले आकाश दास सूर्यवंशी पर एक नाबालिग लड़की ने मारपीट कर छेड़खानी का आरोप लगाया था। आकाश के खिलाफ रामपुर चौकी में अपराध क्रमांक 539/2019 पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई चल रही थी। इस बीच आरोपी ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर किया। याचिका स्वीकार होने के बाद आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया था। तब से वह पेशी के दौरान कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए स्थायी वारंट कोर्ट ने जारी किया था। आरोपी फरार था। लंबे समय से इसकी खोजबीन की जा रही थी। रामपुर पुलिस ने आकाश को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया था। टीम ने इंदिरा नगर में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया।

Published on:
21 Jan 2023 01:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर