15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर के 33 इलाके को शामिल कर रामपुर बना सिविल लाइन थाना

कोरबा. रामपुर को सिविल लाइन थाना बनाने की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई है। गजट नोटिफिकेशन के साथ ही रामपुर सिविल लाइन थाना बन गया है। हरदीबाजार को भी थाने का दर्जा दिया गया है। इसके साथ ही जिले में थाने की संख्या 15 से बढ़कर 17 हो गई है।

2 min read
Google source verification
शहर के 33 इलाके को शामिल कर रामपुर बना सिविल लाइन थाना

शहर के 33 इलाके को शामिल कर रामपुर बना सिविल लाइन थाना

कोतवाली से स्वतंत्र होकर रामपुर चौकी सिविल लाइन थाना बन गया है। सीएसईबी चौकी को कोतवाली से अलग कर सिविल लाइन थाना का हिस्सा बनाया गया है। इसमें शहर के ३३ इलाकों को शामिल किया गया है। करतला और पाली विकासखंड के ५१ गांव को सम्मलित कर हरदीबाजार को थाना का दर्ज दिया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से गजट का प्रकाशन किया गया है। इसके साथ ही रामपुर को सिविल लाइन और हरदीबाजार को थाना बनाया गया है।


टीपीनगर, एमपीनगर, पंप हाउस अन्य हिस्से सिविल लाइन में
गजट नोटिफिकेशन के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर, पंप हाउस, इंदिरा विहार, सीएसईबी पूर्व की बी- टाइप कॉलोनी, चारपारा, कोहड़िया, बरपारा, पीपरपारा, ढेंगुरनाला, आरामशीन, कांशीनगर, बुधवारी बाजार, बिजली कंपनी की कोरबा पूर्व कॉलोनी, पथर्रीपारा, मानसनगर, महाराणा प्रताप नगर फेस- ०१, शिवाजी नगर, राजेन्द्र प्रसाद नगर, पोड़ी बहार, साडा कॉलोनी कोरबा, रामपुर, सिंचाई कॉलोनी रामपुर, पीडब्ल्यूडी, बैंगिनडभार, डिंगापुर, सिंगापुर, नेहरू नगर, ढोढ़ीपारा, झगरहा, रिसदी और इंडस्ट्रीयल एरिया खरमोरा शामिल है।

- शहर की आधी से अधिक आबादी सिविल लाइन थाने में
रामपुर को सिविल लाइन थाना का दर्ज किए जाने के बाद कोतवाली थाना का क्षेत्रफल घट गया है। अभी तक रामपुर और सीएसईबी चौकी कोतवाली थाने के अंग थे, जो अब पृथक होकर स्वतंत्र हो गए हैं। सिविल लाइन थाना में शहर की आधे से अधिक आबादी शामिल हो जाएगी।

थाने की संख्या 15 से बढ़कर 17 हुई
दो नए थानों की मंजूरी मिलने के बाद साथ ही जिले की थानों की संख्या बढ़ाकर 17 हो गई है। इसमें कोतवाली, उरगा, करतला, लेमरू, श्यांग, बालकोनगर, दीपका, कुसमुंडा, बांकीमोंगरा, दर्री, पसान, बांगो और पाली शामिल है। जबकि पुलिस चौकी की संख्या 11 से घटकर नौ हो गई है। इसमें मानिकपुर, सीएसईबी, सतरेंगा, रजगामार, सर्वमंगला, कोरबी, मोरगा, जटगा, चैतमा शामिल है।

कुसमुंडा से अलग होकर हरदीबाजार स्वतंत्र थाना
सरकार ने बजट में हरदीबाजार चौकी को थाना बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए शासनस्तर पर प्रक्रिया चल रही थी। पुलिस मुख्यालय की ओर से विभागीय प्रक्रिया पूरी गृह मंत्रालय के जरिए गजट नोटिफिकेशन के लिए भेजा गया था। सरकार ने गजट प्रकाशित कर दिया है। इसके साथ ही हरदीबाजार कुसमुंडा से अलग होकर स्वतंत्र थाना बन गया है।

हरदीबाजार में शामिल गांव
विकासखंड करतला और पाली के 51 गांव को हरदीबाजार थाने का अंग बनाया गया है। इसमें ग्राम गुमिया, कोरबी, नेवसा, उतरदा, सिरली, बोइदा, मुरली, जोरहाडबरी, खम्हरिया, भलपहरी, धतुरा, रेकी, चोढ़ा, रामपुर, सरइसिंगार, अमगांव, बोकरामुड़ा, मुक्ता, पथर्री, ढोलपुर, मुड़ापार, बम्हनीकोना, सुआभोढ़ी, अंडीकछार, कसियाडीह, ओझीआइन, झांझ, पोड़ी, भिलाइबाजार, मुढ़ाली, रलिया, झिंदपुर, दर्री, हरदीकला, बाम्हनपाठ, कटकडबरी, भतोरा, मुढ़ियानारा, मौहाडीह, अखरापाली, केसला, बरभांठा, कन्हैयाभांठा, सलोरा, नवापारा, भर्राकुड़ा, भांठीकुड़ा, पंडरीपानी, गंगदेई और कटसीरा को शामिल किया है।