22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rape Case: शादी के तीसरे दिन BF ने GF से कहा आज से तुम और हम अलग-अलग, थाना पहुंच पीडि़ता ने ये कहा, देखिए वीडियो

Rape Case: बाली उम्र से कर रहा था शोषण, आरोपी पर दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज

2 min read
Google source verification
Rape Case: शादी के तीसरे दिन BF ने GF से कहा आज से तुम और हम अलग-अलग, थाना पहुंच पीडि़ता ने ये कहा, देखिए वीडियो

Rape Case: शादी के तीसरे दिन BF ने GF से कहा आज से तुम और हम अलग-अलग, थाना पहुंच पीडि़ता ने ये कहा, देखिए वीडियो

कोरबा. परिवार की इच्छा के विरुद्ध अपनी पसंद के युवक से ब्याह रचाना एक लड़की को भारी पड़ गया। पति ने शादी के तीसरे दिन पत्नी से संबंध तोड़ लिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश जारी है। लड़की ने बाली उम्र से पति पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।

घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की है। थानेदार रघुनंदन प्रसाद शर्मा ने बताया कि नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर शोषण के आरोप में हासिम खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया है कि जब वह 16 साल की थी, तब से हासिम उसके घर आना-जाना करता था। इस बीच उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। हासिम ने बहला फुसलाकर शारीरिक शोषण किया।

लड़की के बालिग होने पर हासिम ने 03 दिसंबर, 2019 को कटघोरा में एक नोटरी के समक्ष स्टाम्प पेपर पर ब्याह रचा लिया। दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला किया। लड़की अपने पति के घर कटघोरा बस्ती चली गई।

Read More: यात्रियों से भरी विरक बस ट्रेलर से टकराई, 13 यात्री घायल

शादी के तीन दिन बाद हासिम का पत्नी से मोहभंग हो गया। उसने पत्नी को यह कहते हुए घर से बाहर निकाल दिया कि उसके रास्ते अलग हैं। ०६ दिसंबर को हासिम ने पत्नी को छोड़ दिया। परेशान लड़की मायके पहुंची। लेकिन लड़की ने शादी परिवार की मर्जी के खिलाफ लड़के से की थी। इस कारण से परिवार ने पीडि़त लड़की का साथ नहीं दिया, तब लड़की थाने पहुंची। उसने घटना की शिकायत कटघोरा थाने में की। बाली उम्र से शोषण का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और लैंगिक अपराध से बालको का संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस हासिम की तलाश कर रही है।