
वाट्सएप ग्रुप में धार्मिक भावना भड़काने वाला वीडियो पोस्ट, कुसमुंडा से आरोपी गिरफ्तार
कोरबा. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के आरागाही क्षेत्र के एक वाट्सएप ग्रुप में शुक्रवार की सुबह वीडियो वायरल (Religious feeling provoke video) किया गया। इसमें धार्मिक भावना भड़काने वाली टिप्पणी थी। जिस व्यक्ति के द्वारा यह ग्रुप में वायरल किया गया था, वह खुद ग्रुप का एडमिन है। यह बात आसपास क्षेत्र में फैली। आक्रोशित ग्रामीण रामानुजगंज थाने पहुंच गए। कार्रवाई करने की मांग को लेकर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने आरोपी उस्मान अंसारी के खिलाफ केस दर्ज किया।
उस्मान के बारे में पतासाजी की। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम कोरबा के कुसमुंडा पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से पुलिस ने कुसमुंडा से उस्मान को गिरफ्तार कर रामानुजगंज ले गई। उस्मान अंसारी के विरुद्ध धारा 153 (क), 295 (क) व 66 आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। उस्मान रामानुजगंज का मूल निवासी है। कुसमुंडा में रहकर लोडर चलाता है।
-सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना भड़काने से संबंधित एक पोस्ट डालने (Religious feeling provoke video) पर उस्मान को गिरफ्तार करने रामानुजगंज पुलिस आई थी। उसे पकड़कर ले गई है- राकेश मिश्रा, थानेदार, कुसमुंडा
Chhattisgarh Crime से जुड़ी खबरें यहां पढि़ए...
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या ताजातरीन खबरों, Live अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.
Published on:
21 Jul 2019 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
