14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब पत्नी को मालूम हुई पति की ये बात, तो थाने पहुंच कर लिखाई रिपोर्ट, फिर जो हुआ पढि़ए पूरी खबर…

- वधू पक्ष ने वर पक्ष को दो लाख रुपए नगद, सोने चांदी के जेवरात परिवार को कपड़ा भी दिया था

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Sep 14, 2018

जब पत्नी को मालूम हुई पति की ये बात, तो थाने पहुंच कर लिखाई रिपोर्ट, फिर जो हुआ पढि़ए पूरी खबर...

जब पत्नी को मालूम हुई पति की ये बात, तो थाने पहुंच कर लिखाई रिपोर्ट, फिर जो हुआ पढि़ए पूरी खबर...

कोरबा. टाटा स्टील में सुपरवाइजर बताकर बिचौलिए ने एक युवक की शादी बेरोजगार युवक से करा दी। महिला ससुराल पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला के पति और बिचौलिए दंपति सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि बिलासपुर में रहने वाली श्वेता पटेल की शिकायत पर उसके पति संतोष गुप्ता ३८, देवर विनय गुप्ता ३२, देवरानी शिप्रा गुप्ता २८, सास शिखा गुप्ता ५८, बिलौलिए सालू मंडल २७ और सालू के पति राजीव मंडल ३२ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर श्वेता को मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताडि़त करने व झूठ बोलकर शादी करने का आरोप है।

पुलिस छानबीन कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। २२ जनवरी, २०१७ को बिलासपुर की श्वेता पटेल ने बालकोनगर के सेक्टर टू में रहने वाले संतोष गुप्ता के साथ अर्तजातिय विवाह की थी। शादी दोनों परिवार की राजमंदी से हुई थी। विवाह से पहले बिचौलिए सालू और उसके पति राजीव ने श्वेता के माता पिता को बताया था कि लड़का टाटा स्टील में सुपरवाइजर का काम करता है। ४० हजार रुपए उसकी मासिक वेतन है। श्वेता को कभी दिक्कत नहीं होगी। वधू पक्ष ने वर पक्ष को दो लाख रुपए नगद, सोने चांदी के जेवरात परिवार को कपड़ा भी दिया था। शादी पर करीब साढ़े चार लाख रुपए नगद खर्च हुए थे।

Read More : गैंगरेप के अरोपियों ने कबूला गुनाह पुलिस को बताया कैसे किया कुकर्म, अब भेजे गए जेल

विवाह के तीन माह बीत गए, लेकिन संतोष पत्नी को लेने बिलासपुर नहीं पहुंचा, श्वेता ने सास से कारण पूछा। बताया गया कि संतोष की आर्थिक हालत खराब है। संतोष की मांग पर श्वेता ने उसे २५ हजार रुपए भी भेजा। कई बार बुलावे पर संतोष श्वेता को लेने बिलासपुर पहुंचा। पत्नी को लेकर ओडिसा के जाजपुर चला गया। वहां एक कमरे के मकान में रखा। जाजपुर में श्वेता को पता चला कि उसका पति बेरोजगार है। टाटा स्टील में काम नहीं करता है। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। श्वेता का आरोप है कि उसके साथ मारपीट तक की गई। महिला ने शादी में धोखेबाजी की शिकायत बालकोनगर थाने में दर्ज कराई है। उसकी जांच की जा रही है।