22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यात्रियों से भरी विरक बस ट्रेलर से टकराई, 13 यात्री घायल

Road Accident: दीपका थाना क्षेत्र में रैनपुर के पास हादसा, सरकारी अस्पातल में किया गया भर्ती

2 min read
Google source verification
यात्रियों से भरी विरक बस ट्रेलर से टकराई, 13 यात्री घायल

यात्रियों से भरी विरक बस ट्रेलर से टकराई, 13 यात्री घायल

कोरबा. दीपका के रास्ते बिलासपुर जा रही विरक बस दीपका थाना क्षेत्र में ग्राम रैनपुर के पास ट्रेलर से टकरा गई। इसमें लगभग १३ यात्री घायल हो गए। घायलों को दीपका के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
कोरबा कुसमुंडा दीपका के रास्ते पाली होते हुए विरक बस यात्रियों को लेकर बिलासपुर जा रही थी। ग्राम रैनपुर के पास अंधे मोड़ पर बस ने एक चारपहिया वाहन को ओवरटेक कर आगे निकलने की कोशिश की। इस बीच एक ट्रेलर विपरीत दिशा से सामने आ गई। इसे देखकर दोनों गाडिय़ों के चालक ने ब्रेक तो लगाया, लेकिन दोनों की रफ्तार अधिक होने से दोनों गाडिय़ां एक-दूसरे से टकरा गई।

आमने-सामने हुई टक्कर से बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आई। बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्री चींखने चिल्लाने लगे। तेजी से बस से नीचे उतरने लगे। घटना की सूचना पर दीपका पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से घायलों को दीपका के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

Read More: खुलासा : जहर देकर मारा गया था गायों को, नहीं मरने पर फेंका गया तेजाब, काटे गए थे कान

डॉक्टर की निगरानी में घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने घटना में 12 से 13 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि की है। दुर्घटना गुरुवार शाम लगभग पांच बजे की बताई जा रही है। दर्री सीएसपी खोमन सिन्हा ने बताया कि दुर्घटना ओवर टेक की कोशिश के कारण हुई। विरक बस के चालक ने सामने से जा रही एक अन्य चारपहिया गाड़ी को ओवर टेक किया। विपरीत दिशा से एक बाइक को बचाते हुए ट्रेलर भी आगे निकल रही थी। दोनों की रफ्तार अधिक थी। चालक गाडिय़ों को नियंत्रित नहीं कर सके। इससे हादसा हुआ।