कोरबा. बुक स्केनिंग का झांसा देकर ठगों ने पुरानी बस्ती के पार्षद मनीष शर्मा और एक अन्य व्यक्ति से सात लाख २० हजार रुपए ठग लिए। पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पार्षद मनीष शर्मा से दो लाख ८० हजार रुपए और एक अन्य व्यक्ति गेंदलाल शुक्ल से दो लाख ४० हजार रुपए की ठगी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें लिलेश पटेल, उसकी पत्नी कौशिल्या पटेल और सहयोगी लोकेश देवांगन शामिल है। तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।