30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG! पथरी निकलवाने गए मरीज की फर्जी डॉक्टर ने न‍िकाली किडनी, 10 साल बाद हुआ खुलासा

Fake Doctor Caught: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक फर्जी डॉक्टर की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां फर्जी डॉक्टर ने पथरी का इलाज पहुंचे मरीज की किडनी निकाल ली। किडनी निकालने के 10 साल पुराने मामले में पुलिस ने कथित डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Ashish Gupta

Feb 13, 2022

operation theater , file pic

file pic of hamidiya hospital bhopal

कोरबा. Fake Doctor Caught: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक फर्जी डॉक्टर की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां फर्जी डॉक्टर ने पथरी का इलाज पहुंचे मरीज की किडनी निकाल ली। किडनी निकालने के 10 साल पुराने मामले में पुलिस ने कथित डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। कथित डॉक्टर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बताया जाता है कि कोरबा शहर में रहने वाले संतोष गुप्ता के पेट में पथरी थी। दर्द होने पर संतोष ने वर्ष 2012 में रजगामार रोड पर स्थित सृष्टि मेडिकल कॉलेज ऑफ इंस्टिट्यूट में डॉ. एसएन यादव से इलाज कराया। डॉक्टर ने किडनी में पथरी होने की जानकारी दी। संतोष को ऑपरेशन कराने की सलाह दिया। डॉक्टर ने संतोष का ऑपरेशन किया। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर संतोष घर पहुंच गए। सेहत में सुधार नहीं हुआ। संतोष ने सोनोग्राफी कराया। इसमें पता चला कि उसकी एक किडनी निकाल ली गई है।

मरीज ने घटना की शिकायत कोरबा के तत्कालीन कलेक्टर और जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से किया। मामले की जांच चल रही थी। 10 साल बाद प्रमाणित हुआ कि डॉक्टर एसके यादव की एमबीबीएस और मास्टर ऑफ सर्जन डिग्री फर्जी है। डॉक्टर की डिग्री फर्जी होने की पुष्टि छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल ने की है। यह जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। फर्जी डॉक्टर पर कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा गया।

संतोष की रिपोर्ट पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 419 (जाली डिग्री से छल पूर्वक इलाज) और 420 (मरीज से धोखाधड़ी) का केस दर्ज किया है। इधर, सृष्टि मेडिकल कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूट की ओर से बताया गया कि डॉक्टर यादव की गतिविधियों के बारे में जानकारी होने पर उसे कॉलेज से हटा दिया गया था। फर्जी डॉक्टर कहां है? इसकी जानकारी प्रबंधन को नहीं है। घटना को लेकर पत्रिका ने फर्जी डॉक्टर से सम्पर्क करने की कोशिश किया। लेकिन उसका नंबर बंद आया। पुलिस का कहना है कि फर्जी डॉक्टर के बारे में पतासाजी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Story Loader