3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंग्लिश कोर्स के बाद अब स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में हिंदी माध्यम के शिक्षकों की भर्ती

छत्तीसगढ़ : हिंदी कोर्स टीचर के लिए 16 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन, इसे पहले राजधानी के नौ स्कूलों के लिए हुई थी भर्ती।

less than 1 minute read
Google source verification
aems.jpg

कोरबा। छत्तीसगढ़ सरकार बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए सरकारी अंग्रेजी मीडियम स्कूल बनाये हैं। प्रदेश के सभी तहसील में एक आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। बता दें हाल ही में सभी अंग्रेजी मीडियम स्कूल के लिए सभी विषयों की शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही कुछ जिलों में हिंदी टीचर की भी भर्ती की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला कटघोरा तथा पौड़ी उपरोड़ा में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूलों में हिंदी माध्यम के शैक्षणिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इन शैक्षणिक पदों पर भर्ती प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जाएगी जिले के पात्र शिक्षक 16 अगस्त शाम पांच बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी के नाम से स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अपना आवेदन भेज सकते हैं।

स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूलों में हिंदी माध्यम के शिक्षकों के कुल 21 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों में व्याख्याता हिंदी के 6 पद, व्याख्याता संस्कृत के 3 पद, व्याख्याता गणित के 3 पद, व्याख्याता जीव विज्ञान के 3 पद, शामिल है। इसी प्रकार हिंदी तथा संस्कृत विषय के शिक्षको के कुल 06 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी वेबसाइट https://korba.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जिले से 25 हजार आवेदन
इससे पहले हुए भर्ती में स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षक बनने के लिए जिले भर से लगभग 25 हजार फार्म आए थे। इन आवेदनों की स्क्रूटनी करने के बाद विभाग ने दावा आपत्ति मांगी और फिर संविदा परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी किया था।

Story Loader