इससे ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों ने बताया है कि गुरुवार की रात झुंड ने गितकुवारी में रहने वाले शोभा राम, हेत राम, साधन सिंह राम, कार्तिक यादव, रामप्रसाद निषाद, प्रधान सिंह, कलेश राम, अभीराम, प्रभू राम, गिरधारी लाल और सहेश राम की खेत में लगी धान की करीब 10 एकड़ फसल को पैर से दबाकर नुकसान किया है। वन विभाग ने आंकलन के बाद नुकसान के सही अनुमान की जानकारी दी है। विभाग ने लोगों को जंगल से दूर रहने के लिए कहा है।