
सीएसईबी के मुख्यालय तक हड़कंप मचा
कोरबा. सीएसईबी के दर्री स्थित अस्पताल में प्रबंधन की लापरवाही से लाखों की दवाएं एक्पायर होने के बाद अब सीएसईबी के मुख्यालय तक हड़कंप मचा है। शुक्रवार को चेयरमैन कार्यालय रायपुर से एक जांच टीम सीएसईबी अस्पताल छानबीन करने पहुंची। जांच करने आए तिवारी को स्थानीय अस्पताल प्रबंधन ने गुमराह कर अस्पताल के पैथोलॉजी लैब के भीतर एक्स-रे वाले दो कमरों में डंप की गयी एक्पायरी दवाएं देखने नहीं दिया।
दवाओं के एक्सपायर होने के इस मामले को पत्रिका ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद बाद प्रबंधन जांच के लिए मजबूर हुआ। जांच के लिए आए अफसर को केवल उन एक्पायरी दवाओं की जानकारी दी गई। जिन दवाओं के रिकॉर्ड स्टोर रूम में मेंटेन हैं। लेकिन बड़े पैमाने पर लाखों की एक्पायर दवाओं के विषय में जांच अधिकारी को कुछ नहीं बताया गया। जांच अफसर को केवल उन्हीं दवाओं की जानकारी प्रदान की गई। जो कि कम मात्रा में थीं।
ऐसी दवाएं भी खरीदीं, जो हफ्ते भर के भीतर हो रही थी एक्पायर
इस मामले में एक चौंकाने वाला तथ्य यह भी सामने आया है कि साल भर की दवा खरीदी करते वक्त सीएसईबी के वेस्ट अस्पताल में ऐसी दवाएं भी भेजी दी गई थी। जिनके एक्पायर होने में महज हफ्ते भर का समय शेष था। जांच का विषय यह भी है कि खरीदी के वक्त इतनी बड़ी गलती कैसे हुई। बड़ी मात्रा में दवाएं एक्सपायर होने से कर्मी चकित हैं।
कर्मचारी नेता भी प्रबंधन के साथ कर रहे लीपापोती
लाखों की दवाएं एक्पायर होने के बाद सीएसईबी में हड़कंप मच गया है। सीधे चेयरमैन ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच टीम भेज दी है। सूत्रों की मानें तो मामले को दबाने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है। जिसकी लीपापोती में कुछ कर्मचारी युनियन के नेता भी संलिप्त हैं। जांच टीम के साथ कर्मचारी नेता भी पूरे दिन अस्पताल में मौजूद रहे।
-दवाएं एक्सपायर होने के मामले में शिकायतकर्ताओं से लिखित में बयान दर्ज किया जाएगा। प्रारंभिक स्तर जांच में कुछ दवाओं के एक्पायर होने की बात सामने आ रही है। जांच जारी है, जिसके पूरा होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
-बीपीपी मोदी, एडिशनल सीई व स्थानीय जांच अधिकारी, सीएसईबी
Published on:
25 Aug 2018 11:13 am

बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
