2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#यहां के अफसर नहीं मानते गृहमंत्री की भी अनुशंसा इसलिए विधायक को फिर से लिखना पड़ा स्मरण पत्र, पढिए पूरी खबर

विधायक श्याम लाल कंवर विकास कार्यों को स्वीकृति नहीं मिलने से हताश

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Aug 03, 2018

विधायक श्याम लाल कंवर विकास कार्यों को स्वीकृति नहीं मिलने से हताश

विधायक श्याम लाल कंवर विकास कार्यों को स्वीकृति नहीं मिलने से हताश

कोरबा. रामपुर के कांग्रेसी विधायक श्याम लाल कंवर अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को स्वीकृति नहीं मिलने से हताश हैं। हैरानी वाली बात यह है कि विधायक कंवर ने अपने क्षेत्र के कई कार्यों को पूर्ण किए जाने के लिए गृहमंत्री रामसेवक पैकरा को पत्र लिखकर कार्यों को अनुशंसित कराया था। इसके बावजूद कार्यों को स्वीकृति देने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर कोई पहल नहीं की गई है। इससे नाराज होकर विधायक कंवर ने गृहमंत्री पैकरा को दोबारा स्मरण पत्र लिखा है।


विधायक श्यामलाल कंवर ने पत्र में लिखा है कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र बीहड़ वनांचलों वाला है। विकास के दृष्टिकोण से रामपुर काफी पिछड़ा हुआ है। शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन यहां उस स्तर पर नहीं हो पा रहा है, जिस तरह से होना चाहिए था। क्षेत्र का विधायक होने के नाते शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ जनता का दिलवाना है। कार्यों को स्वीकृति देते हुए उन्हें पूर्ण करना काफी कुछ प्रशासनिक तंत्र पर निर्भर करता है।

Read more : Utility News : अनुकंपा नौकरी नहीं करने पर भी सरकार से मिलेगी हर माह इतने रूपए की सहायता राशि

लेकिन प्रशासनिक उदासीनता जिले में चरम पर है। गृहमंत्री की अनुशंसा को भी अफसरों ने दरकिनार कर दिया है। जिला खनिज एवं न्यास संस्थान का सदस्य बनाया जरूर गया है किंतु सदस्य होने के नाते भी मेरे द्वारा दिए जाने वाले सुझाव को कोई तवज्जो नहीं दी जाती है। पद की प्रतिष्ठा को लगातार धूमिल किया जा रहा है।

गृहमंत्री को याद कराया है कि आपको मेरे द्वारा स्वयं उपस्थित होकर रामपुर विधानसभा क्षेत्र में आवश्यक कार्यों की खनिज न्यास से स्वीकृति हेतु आग्रह किया गया था। और गृहमंत्री के नाते आपने तत्काल इनकी अनुशंसा 2 जुलाई 2018 को थी। यह पत्र 9 जुलाई को मेरे द्वारा स्वयं कलेक्टर को सौंपा गया था। लेकिन दु:खद पहलू यह है कि इस पत्र के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र में अधिक कार्य होने की जरूरत है।


खनिज न्यास हमेशा से रहा है सुर्खियों में
खनिज संस्थान न्यास से जिले को मिले भारी-भरकम बजट की राशि हमेशा से सुर्खियोंं में रही है। हर छोटे व बड़े जनप्रतिनिधि इसकी शिकायत करते रहते हैं। जिला प्रशासन पर राशि का दुरूपयोग किए जाने के आरोप लगते रहते हैं। हालांकि इससे जिले में कई बड़े कार्य भी हुए हैं।


ये हैं वह कार्य जिसके लिए गृहमंत्री ने की थी अनुशंसा
-चचिया हाई स्कूल में 600 मीटर आहाता निर्माण - 15 लाख रु.
-केराकछार के शासकीय प्राइमरी और मिडिल स्कूल में 500 मीटर अहाता निर्माण - 12 लाख
-खेतार मुख्य मार्ग में 400 मीटर गली कांक्रीटीकरण - 10 लाख
-कल्गामार में गली कांक्रीटीकरण - 7 लाख
-बांधापानी में गली कांक्रीटीकरण - 5 लाख

-मुझे खनिज न्यास संस्थान का सदस्य जरूर बनाया गया है। लेकिन न तो मेरे किसी सुझाव को महत्व दिया जाता है। ना ही मेरी किसी मांग को स्वीकार किया जाता है। इसलिए क्षेत्र के बेहद जरूरी कार्यों के लिए गृहमंत्री से अनुशंसा कराई थी।

-श्यामलाल कंवर, विधायक रामपुर

Story Loader