12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेंदूपत्ता तोड़ रही महिला पर तीन भालुओं ने किया हमला, बुरी तरह से गंभीर

Korba news: कोरबा वनमंडल के पसरखेत रेंज के केराकछार के जंगल में भालुओं ने एक महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई हैं। जिसका उपचार जारी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
file photo

तेंदूपत्ता तोड़ रही महिला पर तीन भालुओं ने किया हमला, बुरी तरह से गंभीर

Chhattisgarh news: कोरबा जिले में भालुओं के हमले का सिलसिला जारी हैं। एक बार फिर तीन भालुओं ने एक साथ तेंदूपत्ता तोड़ रही महिला पर अचानक हमला कर दिया। इस हमलावर घटना में महिला बुरी तरह घायल हो गई हैं। महिला सुखमत बाई (उम्र 45) केराकछार की निवासी हैं।

दरअसल मंगलवार की सुबह सुखमत बाई अपने गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी। सभी महिलाएं (korba bear attack)अलग-अलग जगह पर तेंदूपत्ता तोड़ने में व्यस्त थीं। इसी बीच जंगल से निकलकर तीन भालुओं ने सुखमत बाई पर हमला कर दिया। महिला ने अपने पास रखे डंडे से भालुओं को खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन तीनों भालू उसपर टूट पड़े थे। जिसके बाद महिला जमीन पर गिर गई थी। भालू उसके सिर, हाथ व पैर को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। महिला लहूलुहान हो चुकी थी। कुछ देर में महिला बेहोश हो गई। भालुओं ने महिला को मरा हुआ समझकर भाग निकले।

गौरतलब है कि भालू कभी भी मर चुके (korba bear attack)जानवर या इंसान पर कभी हमला नहीं करते। भालुओं के जाने के बाद अन्य महिलाओं की नजर सुखमत बाई पर पड़ी।

यह भी पढ़े: घर से कॉलेज के लिए निकले होटल में लिया कमरा और गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने लगा ली फांसी