
सड़क पर कीचड़ व गड्ढों से आवागमन में हो रही परेशानी
कोरबा. उरगा से हाटी मार्ग का सड़क निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। सड़क पर गिट्टी का जीरा डाल दिया गया है। बारिश के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। सड़क किनारे मिट्टी की सड़क है। राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कोरबा को जोडऩे वाली रामपुर क्षेत्र हाटी से उरगा की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण का काम करोड़ों रूपए की लागत से कराया जा रहा है। सड़क पर गिट्टी व गिट्टी का जीरा डाल दिया गया है। गिट्टी डाले हुए लगभग एक महीने से अधिक हो गया है। लेकिन आगे की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही है। अब बारिश के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कई जगह वाहनों के फिसलन की स्थिति निर्मित होती है। इस मार्ग पर भारी वाहन, चार पहिया, दापहिया, सायकिल सहित पैदल राहगीरों के लिए आवागमन करना मुश्किल हो गया है।
गड्ढे से बचकर चलने पर वाहन अनियंत्रित हो रहे है। चालक सड़क पर गिर रहे हैं। लोग घायल हो रहे हैं। कई राहगीरों के वाहन के पहिए पंचर सहित अन्य कारणों से खराब हो जाते हैं। इस मार्ग से भैसमा, बेहरचुआं, हाटी, नवापारा, भैसमा, सहित रामपुर क्षेत्र के ग्रामीण आवागमन करते हैं। इस मार्ग से स्कूली बसें भी चलती है।
दिन-रात रहता है भारी वाहनों का दबाव
उरगा-हाटी मार्ग में दिन-रात भारी वाहनों का दबाव रहता है। इस मार्ग से ट्रांसपोर्ट में लगी वाहनों के अलावा यात्री बस व दोपहिया-चार पहिया वाहनों का आवागमन होता रहता है। मार्ग कीचड़ से भरा होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से खराब इस मार्ग को सुधारने प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। निर्माण सड़क के किनारे व्यवसाय करने वाले दुकान संचालकों व क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी हो रही है। वाहनों के आवागमन के दौरान धूल के गुबार उड़ते हैं। मार्ग में होटल की दुकानें है। होटल के खाने-पीने के सामान में धूल जमा हो जाती है। इससे ग्राहक पसंद नहीं करते हैं। सामान खराब हो जाते हैं।
Published on:
24 Aug 2018 12:59 am
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
