23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#दो-दो सौ रूपए भी ले लिया लेकिन नहीं दे रहे साइकिल, मजदूरों ने की शिकायत

दीपका के मजदूरों ने कलेक्ट्रोरेट जनदर्शन में की शिकायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 13 Aug 2018, 9:38 PM IST

दीपका के मजदूरों ने कलेक्ट्रोरेट जनदर्शन में की शिकायत

दीपका के मजदूरों ने कलेक्ट्रोरेट जनदर्शन में की शिकायत

कोरबा. श्रमिकों को मिलने वाले नि:शुल्क साइकिलों को लेकर दलाल दो-दो सौ रूपए तक वसूल रहे हैं। लेकिन पांच-पांच दिन घुमाने के बाद भी साइकिल नहीं दे रहे हैं। इसकी शिकायत कई मजदूरों ने सोमवार को कलेक्ट्रोरेट जनदर्शन में की।
दीपका से पहुंचे कविता, अंजू यादव, सविता निर्मलकर, बसंती, ममता, अमिता, नीलू, सावित्री मजदूर हैं। असंगठित मजदुरों के श्रेणी में आते हैं।

शिकायकर्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन भराने के लिए 150 रूपए प्रति हितग्राही से ली गई। उसके बाद जब उन्होनें पावती लेकर श्रम विभाग पहुंचे तो वहीं भी 50-50 रूपए लेकर साइकिल लेने के लिए पावती दी गई। किसने पैसे लिए उसकी पहचान संबंधी जानकारी मजदूरों को नहीं थी। उन्होनें बताया कि पिछले पंाच दिन से दीपका से हर रोज स्टेडियम पहुंच रहे हैं लेकिन किसी के द्वारा साइकिल नहीं दी जा रही है। ना ही पैसे लौटाएं जा रहे हैं।

Read more- Breaking : सत्ता की धौंस का जिक्र कर चौकी प्रभारी ने पार्षद को दी नसीहत, कहा यहां से दिल्ली तक है बीजेपी की सरकार


ग्राम नोनबिर्रा में अतिक्रमण की शिकायत
ग्राम नोनबिर्रा से पहुंचे लगन सिंह, रतिराम, वीर सिंह, जगतराम, बनवानी सिंह, मंगल सिंह सहित ने शिकायत करते हुए बताया कि गांव में पिछले 15 साल से बढ़ादेव स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन इसमें शासन से सहयोग नहीं मिल पा रहा है वहीं इस जगह पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। जल्द से जल्द कब्जा को हटाने की मांग की गई।


बस फीस कम करने की मांग की पालकों ने
बालको क्षेत्र के काफी संख्या में बच्चे शहर के अन्य निजी स्कूलों में अध्यनरत है। परिजनों ने जनदर्शन में मांग रखी कि बालको द्वारा अपने कर्मियों के बच्चों से सालाना ढाई हजार लिया जाता है जबकि उनको बच्चों के ऐवज में पांच हजार रूपए जमा करना पड़ रहा है। सभी 20 बच्चे श्रमिक परिवार से आते हैं। इसलिए शुल्क को कम किया जाएं।

लॉयन्स स्कूल की अधिक फीस लेने की शिकायत
युंका नेता फिरोज अहमद के नेतृत्व में निजी विद्यालयों के द्वारा फीस को लेकर की जा रही मनमानी और सरकारी आदेश की अवहेलना के संबंध में जनदर्शन में शिकायत की गई। बताया गया कि लॉयन्स विद्यालय कोरबा द्वारा सत्र 2017-18 में नर्सरी से कक्षा 12वी तक के जो शुल्क थी उसमें सत्र 2018-19 में वृद्धि कर दी गयी है।

2017-18 में कक्षा 12वी में प्रवेश शुल्क के नाम पर 2240 रूपए था जोकि इस वर्ष 2018-19 में 154 फीसदी की वृद्धि के साथ 5400 रूपए लिया गया । शुल्क में पालको की सहमति से अधिकतम 10फीसदी की वृद्धि की जाए अगर कुल शुल्क में 10फीसदी से अधिक की वृद्धि की गई है तो उसे तत्काल वापस लिया जाए अथवा आगे के शुल्क में समायोजित किया जाएए ऐसा प्रावधान है । इस दौरान, मसूद अहसन ,रुकमणी ,दीपमाला सारथी , श्रद्धा ,डिंपल यादव , मधु प्रसाद, दविंदर सिंह , अतहर ,मेहसर , अंशु सहित अन्य उपस्थित थे।