3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरबा

Video Gallery : कोरबा पूर्व में नया संयंत्र स्थापित करने की संभावना से केआरसी मूर्ति ने किया इनकार

कोरबा पश्चिम के सीनियर क्लब में मीडिया से चर्चा करते मूर्ति ने कहा कि प्रदेश में बिजली की मांग पूरा करने के लिए कंपनी के प्लांट सक्षम हैं।

Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Sep 23, 2018

कोरबा. छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक केआरसी मूर्ति ने कोरबा पूर्व में नया संयंत्र स्थापित करने की संभावना से इनकार किया है। इसका कारण संयंत्र का शहर के बीच होना बताया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक केआरसी मूर्ति रविवार को कोरबा प्रवास पर थे। कोरबा पश्चिम के सीनियर क्लब में मीडिया से चर्चा करते मूर्ति ने कहा कि प्रदेश में बिजली की मांग पूरा करने के लिए कंपनी के प्लांट सक्षम हैं। खपत से अधिक बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। वर्तमान में कोरबा या इससे बाहर नए प्लांट के स्थापना की संभावना नहीं है।

Read More : दो कार आपस में टकराई, एसईसीएल में कार्यरत सीनियर मैकेनिक व पत्नी की दर्दनाक मौत

Video Gallery : कोरबा पूर्व में नया संयंत्र स्थापित करने की संभावना से केआरसी मूर्ति ने किया इनकार

यह पूछे जाने पर कि कोरबा पूर्व की चार इकाइयां बंद हो चुकी है, इसके स्थान पर नया प्लांट स्थापित करने की योजना है या नहीं। इस पर एमडी ने कहा कि कोरबा पूर्व संयंत्र की चार यूनिट प्रदूषण के आधार पर बंद की गई है। पुराना संयंत्र शहर के बीच स्थित है। यहां नया कारखाना लगने की उम्मीद नहीं है। कोरबा पश्चिम में भी नया बिजली प्लांट लगाने की संभावना से इनकार किया। कहा कि मड़वा संयंत्र की दोनों यूनिट सही तरीके से चल रही है, वहां भी नई यूनिट लगाने की वर्तमान में कोई योजना नहीं है। बिजली की जरूरत होने पर कारखाना लगाने का निर्णय लिया जाएगा।

बिजली कंपनी मेें कर्मचारियों की समस्या पर मूर्ति ने कहा कि समस्या का समाधान किया जाएगा। सुरक्षा के लिए जरूरी हर कदम उठाएं जाएंगे। प्रशिक्षण को बेहतर बनाया जाएगा।