23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: मौसम ने ली करवट, आकाशीय ​बिजली गिरने से तीन नबालिग लड़के झुलसे, 2 गंभीर

Weather Alert: हवा, तूफान और बारिश के आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लड़के घायल हो गए। दो को अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि एक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 13 May 2025, 1:20 PM IST

cg rain Alert, Weather Alert

Weather Alert: कोरबा में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदल ली। गरज-चमक के साथ कोरबा सहित उपनगरीय इलाकों में बारिश हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बादल बरसे। इसी बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लड़के घायल हो गए। दो को अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि एक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Weather Alert: बारिश से बचने चले गए पेड़ के नीचे

घटना शहर से लगे ग्राम कुरूडीह की है। सोमवार शाम लगभग 4.30 बजे गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। हवाएं चलने लगी। इसी बीच ग्राम कुरूडीह में रहने वाले तीन नाबालिग लड़के मनीष कश्यप 15 वर्ष, लोकेश कर्ष 11 वर्ष और संदीप केंवट 11 वर्ष एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए ताकि वे बारिश से बच सकें। तीनों पेड़ के नीचे खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच गर्जना हुई।

यह भी पढ़ें: Weather Alert: अगले 2 दिनों तक कहर बरपा सकता है मौसम, 22 जिलों में भयंकर आंधी-तूफान की चेतावनी

जिस स्थान पर तीनों लड़के खड़े थे उसके पास ही आकाशीय बिजली गिरी। तीनों नाबालिग लड़के इसकी जद में आ गए। लोकेश और मनीष झुलस गए जबकि संदीप आंशिक तौर पर चोटिल हुआ। लोकेश और मनीष को अस्पताल पहुंचाने के लिए डॉयल 112 को सूचना दी गई। पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उनका इलाज जारी है।

गाइडलाइन जारी फिर भी लापरवाही

मई के पहले पखवाड़े में मौसम तेजी से बदल रहा है। आकाशीय बिजली गिरने के मामले भी सामने आ रहे हैं। इसकी जद में आकर लोग झुलस रहे हैं। कोरबा में आकाशीय बिजली गिरने के मामले हर साल सामने आते हैं जिसमें जनहानि भी होती है। इसकी रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से गाइडलाइन भी जारी किया जाता है। इसमें पेड़ के नीचे शरण नहीं लेने की सलाह दी जाती है।