8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल कभी अमेठी से तो कभी वायनाड से क्यों लड़ते हैं चुनाव, बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय ने दिया तीखा बयान

CG Lok sabha Election 2024: सरोज पांडे ने बाहरी कहे जाने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी के द्वारा लगातार बाहरी का मुद्दा उठाया जा रहा है, मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 4 May 2024, 7:29 AM IST

cg news, rahul gandhi, saroj pandey, cg chunav, cg chunav 2024, cg lok sabha election, cg lok sabha election news, Lok sabha election news, rahul gandhi in cg, rahul gandhi news, korba news, korba hindi news, political news,

CG Lok sabha Election 2024: कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे ने पत्रकार वार्ता कर एजेंडे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ऊपर से लेकर नीचे तक परिवारवाद हावी है। कोरबा में मेडिकल कालेज की स्थापना की गई। कालेज का नाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्यारेलाल कंवर के नाम पर न रखकर कंवर समाज के लोगों को अपमानित किया है। स्व. प्यारेलाल ने कोरबा में मेडिकल कॉलेज खोले जाने का सपना देखा था लेकिन कॉलेज खुलने के बाद कॉलेज का नामकरण उनके नाम पर नहीं रखा गया।

बाहरी कहे जाने के सवाल पर सरोज ने कही ये बात

सरोज पांडे ने एक बार फिर जोर देते हुए कहा कि वह लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायतों को विकास के लिए 25-25 लाख रुपए देंगी। सरोज पांडे ने बाहरी कहे जाने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी के द्वारा लगातार बाहरी का मुद्दा उठाया जा रहा है, मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि वह स्वयं क्या इस लोकसभा क्षेत्र में वोट डालते हैं, क्या उनके राष्ट्रीय नेता जहां पर वह वोट डालते हैं वह वहां से चुनाव लड़ते हैं।

राहुल कभी अमेठी से तो कभी वायनाड से..

राहुल गांधी कभी अमेठी से चुनाव लड़ते हैं और कभी वायनाड से। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव से और पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद से चुनाव लड़ रहे हैं। देवेंद्र यादव जो भिलाई के विधायक हैं वह बिलासपुर लोकसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में ऐतिहासिक व अविस्मरणीय कार्य हुए हैं। प्रेस वार्ता में कोरबा लोकसभा सह प्रभारी गोपाल साहू, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, गोपाल मोदी, हितानंद अग्रवाल, नरेंद्र देवांगन आदि उपस्थित थे।