
कोरिया. साथ पढ़ने वाली एक लड़की को कमरे में बुलाकर उसके दोस्त ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा ने इसकी शिकायत मनेंद्रगढ़ थाने में की जिसके बाद पुलिस ने शहडोल के धनपुरी बुढार से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, मनेंद्रगढ़ के विवेकानंद कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा 3 फरवरी को एग्जाम देकर घर जा रही थी। तभी रास्ते में उसे उसका दोस्त मोहम्मद सुहैल मिल गया। उसने उसे अपना रूम दिखाने की बात कह कर अपने रूम ले गया।
लड़की जब उसके रूम पहुंची तो रूम बंद कर उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाने लगा। जब लड़की ने विरोध किया तो पहले तो माफ़ी मांगने लगा। जब छात्रा ने वीडियो और फोटो डिलीट करने को कहा तो बाद में मिलने की बात करने लगा।
यही नहीं जब छात्रा नहीं मानी तो पहले खुद देने की धमकी दी और फिर छात्रा के परिवार वालों को जान से मारने की बात करने लगा। छात्रा ने परेशान होकर युवक के खिलाफ मनेंद्रगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया।
Published on:
10 Dec 2019 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
