5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jungle से भटक कर गांव पहुंचे ‘बारहसिंघा’ ने मचाई उत्पात, ग्रामीण का पैर फ्रैक्चर

फॉरेस्ट अमले ने पकडऩे के लिए मंगाया था पिंजड़ा लेकिन रहे असफल, ग्राम करजी में घुसे बारहसिंघा बाउंड्रीवाल फांदकर हुआ फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pranayraj rana

•

Updated: 15 Jan 2017, 6:28 PM IST

reindeer in Karji

reindeer in Karji

बैकुंठपुर/सावांरावा.
जंगल से भटक कर रविवार सुबह एक बारहसिंघा ग्राम करजी में घुस आया था। यहां उसने जमकर उत्पात मचाई। वहीं किसान के घर में घुसे बारहसिंघा को पकड़ते समय ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पैर फ्रैक्चर हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।



जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 9 बजे जंगल से भटक कर एक बारहसिंघा ग्राम पंचायत करजी निवासी अनिल पिता श्याम सुंदर के घर का बाउंड्रीवाल फांदकर आंगन में घुस गया था। ग्रामीण की सूचना के बाद तत्काल पुलिस व फॉरेस्ट टीम पहुंच गई। वहीं बारहसिंघा को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए थे।


फॉरेस्ट ने बारहसिंघा को पकडऩे के लिए पिंजड़ा मंगाया। इस दौरान घर के दरवाजे पर पिंजड़ा रखकर बारहसिंघा को पकडऩे का प्रयास किया गया, जिससे बारहसिंघा बाउंड्रीवाल फांदकर भाग निकला। बाउंड्रीवाल फांदते समय एक ग्रामीण चपेट में आ गया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बारहसिंघा ने दीवार फांदकर ग्रामीण के पैर में कूद गया था।


इससे ग्रामीण का पैर फ्रैक्चर हो गया है। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से घायल ग्रामीण को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां घायल ग्रामीण का उपचार किया जा रहा है।


चामट पहाड़ की ओर लगाई दौड़

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बारहसिंघा को पकड़ते समय बाउंड्रीवाल फांदकर करैय्याखांड़ की ओर बहुत तेजी से दौड़ा। इस दौरान ग्रामीण व प्रशासनिक टीम के बीच अफरा-तफरी मच गई थी। करैय्याखांड़ से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर चामट पहाड़ स्थित है, जिसके आस-पास जंगल है। देर शाम तक बारहसिंघा पकड़ में नहीं आया था।