5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीन में गाड़कर रखी थी Jungle से चोरी की गई लकड़ी, खुदाई कर निकाला बाहर

वन व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार से अधिक की इमारती लकड़ी पकड़ी गई, 4 ग्रामीणों के खिलाफ की गई कार्रवाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pranayraj rana

•

Updated: 18 Jan 2017, 6:22 PM IST

wood extraction from house

wood extraction from house

बैकुंठपुर.
आंखों में धूल झोंकने के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। फिर मामला चोरी से जुड़ा हो तो उसे छिपाने के तरीके भी ऐसे लोग ढूंढ ही निकालते हैं। ऐसे ही एक मामले में फॉरेस्ट और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोनहत वन परिक्षेत्र के 4 ग्रामीणों के घर में छापामार कार्रवाई कर एक ट्रैक्टर इमारती लकड़ी जब्त की है।


ग्रामीणों ने जंगल की लकड़ी काटकर बाड़ी में जमीन के अंदर छिपाकर रखी थी। संयुक्त टीम ने ग्रामीणों के बाड़ी से जमीन खोदकर चोरी की लकड़ी जब्त की है।



कोरिया जिले के सोनहत क्षेत्र के जंगलों से भारी मात्रा में पेड़ काटे गए थे और फॉरेस्ट को भनक तक नहीं लगी थी। फॉरेस्ट ने लकड़ी चोरों को पकडऩे के लिए मुखबिर तैनात किया था। मुखबिर की सूचना पर फॉरेस्ट व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर ग्राम मेण्ड्रा के 4 ग्रामीणों के घर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान एक ट्रैक्टर से अधिक इमारती लकड़ी की जब्ती बनाई गई।


संयुक्त टीम ने ग्रामीणों के बाड़ी की जमीन में छिपाई लकड़ी को खोदकर निकाला और टैक्टर में भरकर फॉरेस्ट दफ्तर ले गई। ग्रामीणों के खिलाफ विभाग द्वारा कार्रवाई की गई।


इनके घर मिली चोरी की लकड़ी

फॉरेस्ट के अनुसार मुखबिर की सूचना पर रनसाय, राम लल्लू, डंफा यादव और शिवचेतन यादव के घर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान बाड़ी में जमीन के अंदर जंगल से लकड़ी काटकर छिपाई गई थी। संयुक्त टीम ने बाड़ी से खोदकर लकड़ी निकाली और जब्ती बनाई।