9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस महिला ने कहा रिहायशी क्षेत्र में नहीं चलने देंगे शराब दुकान

कोरिया जिला के नगर पंचायत खोंगापानी अध्यक्ष ने कलेक्टर को पत्र लिखकर जताया विरोध, धरना व भूख हड़ताल की दी चेतावनी

less than 1 minute read
Google source verification

image

Pranayraj rana

Mar 28, 2016

Nirmala Chaturvedi

Nirmala Chaturvedi

मनेन्द्रगढ़.
नगर पंचायत खोंगापानी की अध्यक्ष निर्मला चतुर्वेदी ने कलेक्टर को पत्र लिखकर रिहायशी क्षेत्र में संचालित अंग्रेजी शराब दुकान को तत्काल हटाए जाने की मांग की है। अध्यक्ष ने शीघ्र शराब दुकान नहीं हटाए जाने की स्थिति में धरना प्रदर्शन, क्रमिक भूख हड़ताल एवं आमरण-अनशन की चेतावनी दी है।


इस संबंध में अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत खोंगापानी क्षेत्रान्तर्गत विदेशी शराब दुकान वर्तमान में रिहायशी क्षेत्र में संचालित हो रही है। इससे आए दिन वहां शराबियों का जमावड़ा लगने से वहां के रहवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय जनों के द्वारा लंबे समय से शराब दुकान का विरोध किया जा रहा है।


प्रेसिडेंट इन कौंसिल की बैठक में भी निकाय क्षेत्र में संचालित शराब दुकानों को नगर के बाहर स्थापित किए जाने के संबंध में सर्वसमति से प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पुराने नगर पंचायत के समीप निकाय द्वारा एक नग दुकान का निर्माण कराया गया है।


यदि उक्त विदेशी शराब दुकान को स्थानांतरित किया जाता है तो इससे निकाय की आय में वृद्धि होगी वहीं रिहायशी क्षेत्र से दूर शराब दुकान स्थापित होने से नागरिकों को भी किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें

image