कोटा. शिक्षा नगरी के विद्यार्थियों का बिगुल अब परदेश में भी बज रहा है। दिशा डेल्फी स्कूल के महज 10 कक्षा के विद्यार्थी ने यूएसए में गणित पर शोधा पत्र पढ़कर कोटा के ज्ञान का लोहा मनवाया है।
आरकेपुरम स्थित दिशा डेल्फी पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। आनंद की गणित विषय मे गहरी रुचि है। पिछले दिनों उसने अपने रिसर्च पेपर मैथेमेटिक्स फ ॉर ऑन सम्स ऑफ पॉलिनोमियल टाइप एक्सेप्शनल यूनिट्स जेड जेड को अमरीका की सबसे बड़ी संस्था मैथेमेटिकल एसोसिएशन ऑफ अमेरिका में प्रस्तुत किया। बड़ी बात है कि इस विषय पर रिसर्च कर रहे विद्यार्थियों में पूरे देश से अंडरग्रेजुएट विद्यार्थियों में सिर्फ आनंद का चयन किया गया था। आनन्द ने यह रिसर्च पेपर उसने दो अन्य विद्यार्थी जैत्रा चट्टोपाध्याय एवं बिदिशा रॉय के साथ मिलकर तैयार किया था ,ये पीएचडी स्तर की पढ़ाई कर रहे हैं। आनंद ने अपना रिसर्च पेपर प्रयागराज स्थित हरीशचंद्र रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर आर थंगादुराई की निर्देशन में पूरा किया। इस रिसर्च पेपर को इंटरनेशनल जर्नल अरचीव डर मैथेमेटिक, स्विट्जरलैण्ड द्वारा प्रकाशित किया गया है। इसके साथ ही उसका एक अन्य रिसर्च पेपर इंटरनेशनल जर्नल ऑफ नंबर थ्योरी भी प्रीव्यू के लिए सबमिट है।