कोटा. मायावी दशानन को लेकर जैसा सुना है, इस बार वैसा ही नजर आएगा मायावी…महाकाय…महाबलशाली…रावण। इतना विशाल की इसे देखने के लिए जमीं से आसमां तक निगाहें जाएंगी। 125वें दशहरा मेले के मौके पर पिछले साल के 72 फीट की तुलना में इस बार रावण 100 फीट का होगा। रावण को तैयार कर रहे नईम अहमद बताते हैं कि कोटा का यह रावण देश-दुनिया में बनाए जा रहे दशानन के अन्य पुतलों से ज्यादा खूबसूरत और बड़ा होगा।
करेगा आकर्षित
रावण का पुतला 60 फीट की परिधि में होगा। चौड़ाई करीब 15 से 20 फीट रहेगी। आंख दिखाएगा, अंगार बरसाएगा, तलवार चलाएगा और गर्दन भी घुमाएगा, अट्टाहास करेगा। इस वर्ष मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का कद भी पिछले वर्ष से ज्यादा होगा। गत वर्ष इनकी ऊंचाई 45-45 फीट थी, इस वर्ष 55-55 फीट रहेगी।
बचपन से आ रहे
नईम अहमद बचपन से पिता के साथ रावण के पुतले बनाने के लिए कोटा आते हैं। उनके पिता का इंतकाल होने के कारण इस साल वो ही रावण कुनबे को मूर्त रूप दे रहे हैं
एक नजर में रावण का कुनबारावण की ऊंचाई 100 फीट
मेघनाद की ऊंचाई 55 फीट
कुंभकर्ण 55 फीट
इतना विशाल, इतना भारी
50 लोग तैयार करने में जुटे रावण कुनबे को
750 बांसों का होगा उपयोग
2 टन रद्दी खपेगी पुतला बनाने में
1000 किलो सूत मंगवाया है
1000 किलो जूट आएगा उपयोग में
50 रिम अबरी की लगेगी सजाने में
20 से 25 कट्टे आटे की लई
10 से 12 किलो कीलें
25 दिनों से चल रहा निर्माण
250 मजदूर मिलकर उठाएंगे