25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
Breaking News : पेट्रोल पंप लूट की वारदात का खुलासा… राजू ओर छीतर ने दिया था 21 लाख की लूट की वारदात को अंजाम
Play video

Breaking News : पेट्रोल पंप लूट की वारदात का खुलासा… राजू ओर छीतर ने दिया था 21 लाख की लूट की वारदात को अंजाम

19 लाख 85 हजार रुपए व बाइक बरामद, 24 घंटे में किए बरामद  
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Oct 23, 2018

 

कोटा. गुमानपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह आकाश मॉल के सामने ओम सर्विस सेन्टर के मैनेजर व सहायक मैनेजर पर फायरिंग कर 21.23 लाख रुपए लूटने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 19 लाख 85 हजार रुपए व वारदात में काम ली गई बाइक बरामद दी।

जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि पेट्रोल पंप कर्मियों से लूट के मामले में पुलिस ने अपराधियों का रिकार्ड खंगालते हुए ऐसी वारदातों को अंजाम देने वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो गुमानपुरा थाना क्षेत्र की छावनी सब्जीमंडी निवासी हाल मुकाम अनंतपुरा राजू उर्फ राजेन्द्र कोली(42) को अनंतपुरा से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दस लाख रुपए व लूट में काम ली गई बाइक बरामद की। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में घटना में उसके साथ बारां जिले के छीपाबड़ौद के गगचाना गांव निवासी हाल मुकाम बालिता रोड निवासी छीतरलाल कोली (55) के साथ वारदात को अंजाम देना कबूल किया। इस पर पुलिस ने छीतरलाल को कुन्हाड़ी से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9 लाख 85 हजार रुपए बरामद किए। उन्होंने बताया कि राजू कोली के खिलाफ चोरी, नकबजनी, लूट समेत अन्य वारदातों के 17 प्रकरण दर्ज है। इसके अलावा छीतर लाल के खिलाफ नकबजनी, धोखाधड़ी के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। आरोपियों को रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा। जिसमें वारदात को अंजाम देने में काम लिए गए देसी कट्टो समेत अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी।