कोटा। दो
साल बाद शहर में सिटी बसें मंगलवार से मेला स्पेशल के नाम से दौड़ने लगी। बसें शहर
के चार प्रमुख मार्गो पर चलेंगी, इनसे पूरा शहर कवर हो सकेगा। नगर निगम भवन के
सामने शाम पांच समारोह में बसों को सांसद ओम बिरला, विधायक भवानीसिंह राजावत,
प्रहलाद गुंजल, संदीप शर्मा, चन्द्रकांता मेघवाल, महापौर महेश विजय ने हरी झण्डी
दिखाकर रवाना किया।
गैराज समिति के अध्यक्ष गोपालराम मंडा ने शगुन के तौर पर
नारियल फोड़ा। बसों को विशेष्ा रूप से सजाया गया था। बिरला ने कहा कि नगरीय परिवहन
सेवा कोटा की जरूरत है। इसलिए सभी सिटी बसों का संचालन करवाएंगे। इस मौके पर उप
महापौर सुनीता व्यास, आयुक्त शिव प्रसाद एम. नकाते, राजस्व समिति अध्यक्ष महेश गौतम
लल्ली, मेला समिति अध्यक्ष राममोहन मित्रा, पाष्ाüद मौजूद थे। महापौर महेश विजय ने
कहा, सभी 34 बसों के संचालन के लिए टेंडर मांगे जा रहे हैं। मण्डा ने कहा, इन पांच
बसों का संचालन नियमित रखने का प्रयास करेंगे। यदि कम्पनी चलाने में सक्षम नहीं
होगी तो गैराज समिति को बसें दी दे जाए, सभी बसों का संचालन करेंगे।
पत्रिका
की सराहना
सांसद, विधायकों व पाष्ाüदों ने राजस्थान पत्रिका द्वारा सिटी बसों के
संचालन का मुद्दा प्रमुखता से उठाने की सराहना करते हुए आभार जताया है। पाष्ाüद
बृजेश शर्मा नीटू, विवेक राजवंशी, नरेन्द्र सिंह हाड़ा, रमेश चतुर्वेदी, प्रकाश
सैनी, ओम गुंजल इन्द्र कुमार जैन, मिनाक्षी खण्डेलवाल, विकास तंवर ने कहा कि
पत्रिका के प्रयासों से पहली बार निगम में तीन दिवसीय विशेष्ा सत्र आयोजित हुआ था,
अब सिटी बसों का संचालन हुआ है।
कम किराये में अच्छी सुविधा
मेला स्पेशल
बसों के चलने से लोगों को कम किराये में देर रात तक अच्छी परिवहन सुविधा मिलेगी। इन
बसों को चलाने के लिए पत्रिका ने महती भूमिका निभाई है। हरिशंकर शर्मा व भगवान
दाधीच
मेले के बाद भी चले
बसों का संचालन मेले के बाद भी होना चाहिए ताकि
लोगों को मनमाने किराए से मुक्ति मिल सके। इससे शहर के बाहरी क्षेत्रों के लोगों को
भी परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा। उम्मीद है कि पूरे शहर में सिटी बसों का संचालन
करे।लक्ष्मण सिंह व युवराज सिंह