7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मार्च में ही मई जून जैसी तपिश! मुरादाबाद में पारा 30 डिग्री पार, लू से निपटने के लिए हीट एक्शन प्लान लागू

Moradabad Temperature: मार्च के पहले सप्ताह में ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

2 min read
Google source verification
early march heat wave up temperature forecast moradabad

मुरादाबाद में पारा 30 डिग्री पार (Image - Freepik)

UP Temperature Forecast Moradabad: मार्च के पहले ही सप्ताह में मौसम ने अचानक गर्मी का तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को दिन में तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 मार्च तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने लोगों को मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है।

रात का बढ़ता तापमान भी बढ़ा रहा लोगों की परेशानी

दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे रात में भी लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। तापमान में इस बदलाव के कारण कई लोगों को रात में बेचैनी और नींद में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान भी 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

सुबह से ही महसूस होने लगी उमस

सुबह की हल्की धूप में भी अब उमस महसूस होने लगी है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, सूरज की तपिश तेज होती जाती है और लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। गर्म कपड़ों की जगह अब हल्के कपड़े पहनने लगे हैं और लोग धूप से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आ रहे हैं। बाजारों में ठंडे पेय पदार्थों और बोतलबंद पानी की मांग भी बढ़ने लगी है।

घरों में पंखे-कूलर चालू

गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में गन्ने के जूस और ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। कई घरों और दुकानों में पंखे लगातार चलने लगे हैं, जबकि कुछ जगहों पर एसी भी चालू कर दिए गए हैं। आने वाली गर्मी को देखते हुए कई लोग अपने घरों में कूलर और एयर कंडीशनर की सफाई और मरम्मत कराते नजर आ रहे हैं।

लू की आशंका को देखते हुए प्रशासन सतर्क

मौसम विभाग ने मार्च और अप्रैल में ही लू चलने की संभावना जताई है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सिटी हीट एक्शन प्लान के तहत तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे समय रहते अपनी तैयारियां पूरी कर लें, ताकि भीषण गर्मी और लू की स्थिति में आम लोगों को राहत दी जा सके।

सरकारी भवनों की छतों पर सफेद पेंट कराने की सलाह

हाल ही में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक बैठक में बाहर से आए विशेषज्ञों ने भीषण गर्मी से बचाव के उपायों पर चर्चा की थी। विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि सरकारी भवनों के सोलर रूफ टॉप को सफेद रंग से पेंट किया जाए, जिससे गर्मी का प्रभाव कम किया जा सके। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने सभी विभागों को 20 मार्च तक इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को राहत मिल सके।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग