4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
विभीषण मेला: 50 फीट ऊंचे हिरण्यकश्यप के पुतले का दहन
Play video

विभीषण मेला: 50 फीट ऊंचे हिरण्यकश्यप के पुतले का दहन

विभीषण मेले के तहत कस्बे में शाम शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विभीषण धर्मशाला से प्रारंभ हुई जो प्रमुख मार्गों से होती हुई मेला स्थल पहुंची। यहां 50 फीट ऊंचे हिरण्यकश्यप के पुतले का दहन किया गया। 
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 3 Mar 2018, 12:20 PM IST

कैथून. विभीषण मेले के तहत कस्बे में शाम शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विभीषण धर्मशाला से प्रारंभ हुई जो प्रमुख मार्गों से होती हुई मेला स्थल पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। चकरी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मेला स्थल पर 50 फीट ऊंचे हिरण्यकश्यप के पुतले का दहन किया गया। समारोह में शामिल वक्ताओं ने मेले को अनूठा बताते हुए कहा कि विश्व में विभीषण का एकमात्र मंदिर कैथून में है। हिरण्यकश्यप के पुतले का दहन भी यहीं किया जाता है। पुतला दहन के बाद कथा का वाचन किया। इसके बाद विभीषण का राज्याभिषेक हुआ। मेला संयोजक ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Holi festival : कोटा के राज परिवार ने खेली कोड़ामार होली, रंग के संग जमकर बरसे कोड़े

7 दिन चलेगा मेला
विभीषण मेला 7 दिन तक जारी रहेगा। 3 मार्च से 7 मार्च तक दोपहर 12 बजे से वृंदावन की रासलीला मंडली द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया जाएगा। 3 मार्च से 5 मार्च तक रात 9 बजे से रास लीला का मंचन किया जाएगा 6 मार्च को रात 9 बजे से रंगारंग कार्यक्रम होंगे। साथ ही 7 मार्च को रात 9 बजे से कवी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

Holi festival : होली के रंगों से रंगीला हुआ कोटा, मस्तानों की टोली ने मचाया धमाल
 

यह रहे अतिथि
मुख्य अतिथि सांसद ओम बिरला व अध्यक्षता नगर विकास न्यास अध्यक्ष रामकुमार मेहता ने की। समारोह में सांगोद विधायक हीरालाल नागर सहित कई अतिथि मौजूद रहे।