छात्र-छात्राओं के आते ही उन्हें सबसे पहले अस्पताल परिसर में लगे टेन्ट में बैठाया गया। एक-एक छात्र-छात्रा से फार्म भ्भरवाया गया। खंड चिकित्साधिकारी डॉ. जीजे परमार, अस्पताल प्रभारी डॉ. अनिल जाटव सहित अन्य चिकित्सकों की टीम ने एक-एक करके छात्र-छात्राओं के सेंपल लिए। सेंपल लेने का काम देर तक चला। इसके बाद सेंपलों को उदयपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। छात्र-छात्राओं के आने को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिल्लानी, उपखंड अधिकारी रामसुख गुर्जर, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार, पार्षद मुन्ना तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश देवड़ा, वंदना शर्मा आदि मौजूद थे।