20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Development: कोटा को मिलेगी 80 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, नई लिंक रोड, सड़क चौड़ीकरण समेत होंगे कई काम

Kota Good News: 21 अप्रेल को लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में 80 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विधायक कल्पना देवी करेंगे।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Apr 20, 2026

Kota Road—Bridge Project-2

Photo: Patrika

Kota Weekly Shedule: इस हफ्ते कोटा में बड़े और महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होने वाले हैं। 21 अप्रेल को लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में 80 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विधायक कल्पना देवी करेंगे।

इसमें नई लिंक रोड का निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, नहर किनारे पुलिया और कैथून-सांगोद रोड पर नदी पर पुलिया शामिल है। सोमवार को गुमानपुरा सिंधी धर्मशाला में निशुल्क नेत्र जांच शिविर और मोतियाबिंद के मरीजों के ऑपरेशन होंगे ।

इसके अलावा, 20-22 अप्रेल तक पाटोत्सव, प्रतिष्ठा महामहोत्सव और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

हफ्ते खास

21 अप्रेल को सुबह लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में 80 करोड़ रुपए के कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विधायक कल्पना देवी करेंगी । इसमें कोटड़ी से 80 फीट रोड तक नहर किनारे लिंक रोड, रायपुरा चौराहे से थेगड़ा तक सड़क चौड़ीकरण, शिवपुरी धाम के सामने दाईं मुख्य नहर पर समानांतर पुलिया तथा कैथून-सांगोद रोड पर नदी पर पुलिया निर्माण शामिल है ।

सोमवार 20 अप्रेल : संत कंवर राम धर्मशाला समिति की ओर से सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक गुमानपुरा सिंधी धर्मशाला में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा । शिविर में मोतियाबिंद के मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन भी किए जाएंगे ।

बुधवार 22 अप्रेल : संस्कार भारती की ओर से कोटा में भी भू-अलंकरण दिवस उत्साह से मनाया जाएगा ।

प्रतिष्ठा महामहोत्सव व रक्तदान शिविर

सोमवार : 20 से 22 अप्रेल तक : कम्पीटीशन कॉलोनी, रंगबाड़ी रोड़, महावीर नगर तृतीय स्थित भगवान श्री पिप्पलेश्वर महादेव मन्दिर में पाटोत्सव-2026 के अवसर पर अष्टम् प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव का भव्य एवं विराट आयोजन होगा, जिसमें धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या और स्थानीय कलाकारों का विशेष प्रदर्शन भी शामिल होगा। 20 अप्रेल को सुबह 9 बजे से पिप्पलेश्वर वाटिका स्थित मंदिर प्रांगण में रक्तदान शिविर, 21 को सहस्रघट महाभिषेक प्रात: 8 बजे, रात्रि 8 बजे भजन संध्या व 22 अप्रेल शाम को 4 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

तीन दिवसीय पाटो-उत्सव

रविवार 26 से 20 अप्रेल : तलवंडी श्री राधाकृष्ण मंदिर में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय पाटोत्सव 26, 27, 28 अप्रेल को मनाया जाएगा । 26-27 अप्रेल को सखी-हाट एवं बाल-मेला लगाया जाएगा ।