
कापरेन. क्षेत्र के बोरदा माल रोड पर खेत से घर लौट रहे बाइक चालक युवक सोनू (34) पुत्र गिर्राज मीणा निवासी बोरदा माल रेलवे फाटक की मौत हो गई। पुलिस ने कोटा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कापरेन पुलिस हेड कांस्टेबल राकेश सैनी ने बताया कि सोनू मीणा सोमवार रात को सात बजे करीब खेत में रखवाली के लिए बाइक लेकर घर से निकला था। देर रात साढ़े आठ बजे करीब खेत से वापस लौट रहा था।इस दौरान सड़क पर अचानक मवेशी सामने आने से असंतुलित होकर बाइक गिर गई।दुर्घटना में बाइक चालक गम्भीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर रात को ही तुरंत कापरेन अस्पताल पहुंचाया।जहां से गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया गया। रात को बारह बजे करीब कोटा अस्पताल में उपचार के दौरान ही मौत हो गई। हेड कांस्टेबल ने बताया कि सूचना मिलने पर मंगलवार को सुबह कोटा अस्पताल पहुंच कर परिजनों की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सुपुर्द किया गया है। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
05 Aug 2026 06:01 am
Published on:
05 Aug 2026 06:01 am
