
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया
नैनवां. थाना क्षेत्र के मानपुरा (खेड़ा) गांव में सोमवार रात को कुएं पर बने कमरे में चारपाई पर सो रहे आठ वर्षीय बालक देशराज की संदिग्ध मौत हो गई। नैनवां थाने से हेडकांस्टेबल सूरजमल मीणा रविवार सुबह उपजिला चिकित्सालय पहुंचकर बालक की मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों ने जहरीला कीड़ा के काटने की आशंका जताई है।
हेडकांस्टेबल सूरजमल मीणा ने बताया कि मृतक बालक के पिता सोराज ने रिपोर्ट दी है कि उसका आठ माह का पुत्र देशराज रात को खाना खाने के बाद कुएं पर बने कमरे में चारपाई पर सोया था। सुबह जगाया तो शरीर में कोई हलचल नही थी, जिसे अचेत अवस्था में ही नैनवां उपजिला चिकित्सालय लेकर आए तो जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बालक को किसी जहरीले कीड़े के काटने की आशंका व्यक्त की, जिस पर बालक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है।
शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ एलपी नागर ने बताया कि बालक के शरीर पर किसी कीड़े के काटने के निशान नहीं मिले। कारण संदिग्ध मानते हुए मौत के कारणों का पता लगाने के विसरा लिया है। विसरा की जांच के बाद ही कारण का पता चल पाएगा।
Updated on:
05 Aug 2026 06:01 am
Published on:
05 Aug 2026 06:01 am
