
कोटा. उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार किराना व्यापारी उमेश बैरवा पत्नी व दो बच्चों के साथ प्रेम नगर तृतीय में रहता है। रविवार दोपहर को उमेश की पत्नी ममता बैरवा ने खुदकुशी की।
उमेश के अनुसार ममता ने दोपहर को उसे व बच्चों को चाय-नाश्ता कराया था। ढाई बजे करीब वह दूसरे कमरे में मसाला पैकिंग करने चल गया। जबकि ममता अपने कमरे में चली गई। 15 मिनट बाद ही उसकी बच्ची उसे बुलाने आई। वह कमरे में गया तो ममता संदिग्ध हालात में मृत मिली।
परिजन उसे एमबीएस अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उमेश के अनुसार ममता मानसिक रूप से बीमार थी तथा उसका इलाज चल रहा था। इस कारण वह परेशान रहती थी। उधर एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है।
Published on:
03 Jul 2023 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
