कोटा. आम आदमी पार्टी राजस्थान में पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। प्रदेश के जनता दोनों पार्टियों से तंग आ चुकी हैं। राजस्थान की जनता बदलाव भी करती है। हमारे लिए राजनीति करना महत्वपूर्ण नहीं है। देश महत्वपूर्ण है। यह बात गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि देश में दो तरह की राजनीति है। एक सकारात्मक और दूसरी नकारात्मक। भाजपा दिल्ली में नकारात्मक राजनीति कर रही है। देश की जनता को सकारात्मक राजनीति चाहिए। आम आदमी पार्टी अच्छा स्कूल, अच्छा अस्पताल, हर गरीब और हर आदमी की सुख व शांति का माहौल की राजनीति करने पर भरोसा करती है।
राजनीति बदलने आए है
उन्होंने कहा कि देश की राजनीति खराब हो गई। इसे बदलने आए है। राजनीति अच्छी होगी, तो सब अच्छा हो जाएगा। हमने पहले भी कहा था कि हम राजनीति करने नहीं राजनीति बदलने आए है।
भाजपा हारने के बाद भी जीतना चाहती है
पाठक ने कहा कि सबसे पुराने प्रजातंत्र में भाजपा या तो चुनाव से पहले चुनाव जीतना चाहती है और हार जाती है तो हारने के बाद भी जीतना चाहती है। ऐसा तब होता है, जब व्यक्ति बहुत कमजोर हो जाता है और सारे नैतिक मूल्य खो देता है, तभी वह ऐसी ओछी हरकत करता है। यह देश के लिए बड़ी दुखद बात है।
संगठन बनाने की प्रकिया शुरू
पाठक ने कहा कि संगठन बनाने की प्रकिया शुरू हो गई है। राज्य के एक-एक शहर, गांव से लेकर वार्ड स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा। एक से दो माह में यह नजर आने लगेगा। हमारी पार्टी दस साल में राष्ट्रीय पार्टी बनी है। दो राज्यों में सरकार है, गुजरात में सरकार है। अब पार्टी हरियाणा, मध्यप्रदेश और राजस्थान और देश के कई राज्यों में चुनाव लड़ेंगी। राजस्थान में कार्यकर्ता की मेपिंग की और कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। बड़ी संख्या में लोग आम आदमी से जुड़ रहे है।