6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइटेंशन लाइन के करंट से झुलसे एक और बच्चे की मौत

कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र की काली बस्ती में कलश यात्रा के दौरान हुए हाइटेंशन लाइन के करंट व उससे निकली चिंगारियों से झुलसे बच्चों में शामिल एक और बच्चे की मौत हो गई। बच्चा जयपुर एसएमएस अस्पताल में भर्ती था। उसका शव सोमवार को कोटा लाया गया। बस्ती के लोगों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 27 Mar 2024, 12:51 AM IST

kalash_yatra.jpg

कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र की काली बस्ती में कलश यात्रा के दौरान हुए हाइटेंशन लाइन के करंट व उससे निकली चिंगारियों से झुलसे बच्चों में शामिल एक और बच्चे की मौत हो गई। बच्चा जयपुर एसएमएस अस्पताल में भर्ती था। उसका शव सोमवार को कोटा लाया गया। बस्ती के लोगों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया।

थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज ने बताया एसएमएस अस्पताल जयपुर में भर्ती कुशाल (7) पुत्र मुकेश कोली ने 24 मार्च की रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार को उसका शव कोटा लाया गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया। गौरतलब है कि हादसे में जयपुर अस्पताल में भर्ती रहे पांचों बच्चों की मौत हो गई है। उक्त पांच बच्चे गंभीर हालत में झुलसे थे। इनमें से अनिरूद्ध (8) पुत्र संजय बैरवा, हिमांशु (8) पुत्र हरिओम केवट, शगुन (13) पुत्र मांगीलाल नायक समन (7) पुत्र मुकेश बैरवा शामिल हैं।

यह था मामला
8 मार्च को दोपहर में कलश यात्रा निकालने के दौरान बस्ती के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन के करंट की चपेट में एक बच्चा आया था। बच्चे के हाथ में झंडे के लिए स्टील का लम्बा पाइप था, जो हाईटेंशन लाइन को छू गया। पाइप छूटे ही धमाका हुआ और विद्युत लाइन से निकली चिंगारियों से आसपास मौजूद करीब 16 बच्चों सहित कुल 18 लोग झुलस गए थे।