
बिना ड्राइवर दौड़ा ट्रैक्टर मकान से टकराया, तेज धमाके से हिली दीवारें, दहशत में आया परिवार
रामगंजमंडी. नगरपालिका में चल रहे कार्य की निर्माण सामग्री लेकर आया एक स्टार्ट ट्रेक्टर रविवार सुबह बिना चालक के दौड़ पड़ा। सड़क क्रॉस करके बंद करने के प्रयास में दौड़ा चालक घायल हो गया। ट्रैक्टर सामने के मकान से जाकर टकराया। संयोगवश कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया वरना गंभीर हादसा हो सकता था।
Read More: कोटा दशहरा मेले का आगाज: देश का पहला पॉलीथिन मुक्त राष्ट्रिय मेला होगा कोटा दशहरा
पालिका में अधिशासी अधिकारी आवास सहित अन्य निर्माण कार्य चल रहे हैं। निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री लेकर एक ट्रैक्टर यहां आया था। निर्माण सामग्री उतारते समय ट्रैक्टर चालू था। कामगार निर्माण सामग्री से भरे ट्रैक्टर को खाली कर चुके थे। चालक पालिका सभागार में ही था। इस बीच चालू ट्रेक्टर पालिका भवन के सामने से निकल रहे सघन आवागमन वाले सड़क मार्ग बाजार तीन को क्रॉस करके सामने बने मकान की तरफ जाने लगा तो चालक रोकने का प्रयास करने लगा जिससे उसका पैर पहिए के नीचे दब गया। ट्रैक्टर तो रुका नहीं सामने वाले मकान से जाकर सीधा टकराया जिससे मकान के अंदर मौजूद परिवारजन भयभीत होकर बाहर आ गए। ट्रैक्टर चालक को घायल अवस्था में चिकित्सालय पहुंचाया गया। ट्रेक्टर चालक का नाम मोहम्मद बताया गया है।
Published on:
30 Sept 2019 04:37 pm

बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
