1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Video: पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब व देशी शराब के पव्वे सहित चार आरोपी पकड़े

कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध हथकड़ शराब व देशी शराब जब्त की है। मण्डाना थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 लीटर अवैध देशी हथकड़ शराब व इटावा थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 215 पव्वे देशी शराब जब्त की है।

Google source verification

मण्डाना थानाधिकारी कल्याण सिंह ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि शराब तस्कर राकेश व दुर्गेश अवैध हथकड़ शराब की तस्करी कर रहे है। सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों मण्डाना थाना क्षेत्र के ढाणी कसार निवासी राकेश भाट (32) व दुर्गेश भाट (34) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 लीटर हथकड़ शराब सहित बाइक जब्त की है। आरोपियों को पकडऩे में कांस्टेबल बीरबल की विशेष भूमिका रही।

इधर, इटावा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 215 पव्वे देशी शराब जब्त की है। थानाधिकारी रामविलास मीणा ने बताया कि पीपल्दा रोड पर खोडावदा निवासी रामगोपाल बैरवा (46) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 71 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त की गई। इसी तरह पुलिस ने बंजारा बस्ती में कालू बंजारा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 144 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त की गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में एक्ससाईज एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।