
कोटा. आदिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी में 28 मार्च से दो दिवसीय ऋषभ जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। इसे तहत विभिन्न आयोजन होंगे। कार्याध्यक्ष अजय बाकलीवाल ने बताया कि महोत्सव के तहत 28 मार्च को सुबह 7 बजे से अभिषेक, प्रक्षाल व मंडल विधान का आयोजन किया जाएगा। जयंती समारोह दोपहर 2 बजे ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। एनसीटी दिल्ली चंडीगढ़ के सीनियर स्टेंडिंग काउसंलर अजय जैन ध्वजारोहण करेंगे।
Read More : पानी की जगह पी रहें ‘खून’ का घूँट…
शाम को 6 बजे आरती व 7 बजे दिगम्बर जैन महासमिति खानपुर, संत सुधा सागर स्कूल विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली के अजय जैन व अध्यक्षता मुम्बई के तरुण काला करेंगे। कोषाध्यक्ष गोपाल जैन ने बताया कि 29 मार्च को सुबह 7.30 बजे भगवान आदिनाथ का कलशामहाभिषेक एवं शांतिधारा होगी। सुबह 8 बजे हाथी घोड़े बैंडबाजों के साथ रथयात्रा का आयोजन, 10.30 बजे से कलशाभिषेक, शाम को 7 बजे आरती तथा भजन व शास्त्र सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अशोकनगर से प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप सुयस आएंगे।
Read More : पानी के साथ बिल भी पी रहा न्यास…
अतिथि निवास का शिलान्यास-
अतिशय क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष हुकम जैन काका ने बताया कि इस मौके पर अतिथि निवास का शिलान्यास किया जाएगा। यह 100 कक्षों का बनेगा। चांदखेड़ी में दूरदराज से दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालु रह सकेंगे। महामंत्री नरेश जैन वेद के अनुसार आयोजन की सभी तैयारियां कर ली गईं है। महोत्सव में भाग लेने के लिए प्रदेश समेत अन्य स्थानों से श्रद्धालु आएंगे।