23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राणा प्रताप सागर बांध में युवक के डूबने की अफवाह पर प्रशासन की परेड

- मोटरबोट ऑपरेटर को जल्द बुलाने के लिए ठेकाकर्मी ने फैलाई अफवाह- खबर झूठी निकलने पर प्रशासन ने ली राहत की सांस
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Narendra Singh Shekhawat

•

Updated: 4 Mar 2024, 1:30 AM IST

राणा प्रताप सागर बांध में युवक के डूबने की अफवाह पर प्रशासन की परेड

राणा प्रताप सागर बांध में युवक के डूबने की अफवाह पर प्रशासन की परेड

रावतभाटा. राणा प्रताप सागर बांध स्लूज गेट के समीप पम्प हाउस पर युवक के डूबने की खबर ने प्रशासन और पुलिस की परेड करा दी। खबर के अफवाह निकलने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। राणा प्रताप सागर पन बिजलीघर अधिशासी अधिकारी आशीष जैन, थाना अधिकारी रायसल सिंह, एएसआई बरकत हुसैन स्थानीय गोताखोरों के साथ मौके पर मौजूद रहे। अफवाह फैलाने वाले जलदाय विभाग कर्मचारी को लताड़ लगाई और भविष्य में अफवाह नहीं फैलाने को लेकर उसे पाबंद किया।
बोट चालक को बुलाने के लिए फैलाई अफवाह
जलदाय विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत चारभुजा-झालरबावड़ी पेयजल योजना के लिए राणा प्रताप सागर बांध डाउन स्ट्रीम क्षेत्र में चंबल घाट के समीप फ्लोटिंग इंटेक पम्प लगा रखा है। बांध में पानी का भराव कम होने से जलापूर्ति को जारी रखने के लिए पम्प को पानी में आगे ले जाना था। मोटर बोट के जरिए उसे पानी में खिंचा जाना था। बोट ऑपरेटर गनी मोहम्मद और उनके पुत्र मोहम्मद हनीफ को जलदाय विभाग के ठेकाकर्मी सूरज ने जल्द बुलाने के लिए फोन कर कहा कि एक व्यक्ति स्लूज गेट से भराव क्षेत्र में कूद गया है। हनीफ मोहम्मद ने पुलिस और अधिशासी अभियंता को सूचना दी। युवक के बांध में डूबने की सूचना पर प्रशासन में हड़कम्प मच गया। ख़बर झूठी निकलने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली और अफवाह फैलाने पर ठेका कर्मी को पाबंद किया।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग