15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में भजनलाल सरकार बनने के बाद यहां हो गई बड़ी घोषणाएं, बजट भी तैयार किया

कोटा विकास प्राधिकरण की प्रथम बजट बैठक शुक्रवार को प्राधिकरण के न्यू सभागार में संभागीय आयुक्त एवं प्राधिकरण अध्यक्ष उर्मिला राजोरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई

less than 1 minute read
Google source verification
कोटा विकास प्राधिकरण की प्रथम बजट बैठक शुक्रवार को प्राधिकरण के न्यू सभागार में संभागीय आयुक्त एवं प्राधिकरण अध्यक्ष उर्मिला राजोरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई

कोटा विकास प्राधिकरण की प्रथम बजट बैठक शुक्रवार को प्राधिकरण के न्यू सभागार में संभागीय आयुक्त एवं प्राधिकरण अध्यक्ष उर्मिला राजोरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई

राज्य में भजनलाल सरकार बनने के बाद पहली बार हुई कोटा विकास प्राधिकरण की बैठक में दो बड़ी आवासीय योजनाएं जारी करने का निर्णय किया है। इसमें लोगों को भूखण्ड दिए जाएंगे। केडीए बनने के बाद पहली आवासीय योजना तैयार की गई है।

कोटा विकास प्राधिकरण की प्रथम बजट बैठक

कोटा विकास प्राधिकरण की प्रथम बजट बैठक शुक्रवार को प्राधिकरण के न्यू सभागार में संभागीय आयुक्त एवं प्राधिकरण अध्यक्ष उर्मिला राजोरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला कलक्टर एवं प्राधिकरण आयुक्त डॉ. रविन्द्र गोस्वामी भी उपस्थित रहे। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष में अनुमानित आय एवं व्यय, नीलामी, विक्रय दर इत्यादि पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

रामनगर स्पेशल आवासीय योजना व चन्द्रमौलि आवासीय योजना की लॉन्चिग की जाएगी।

प्राधिकरण सचिव कुशल कोठारी ने बताया कि बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 में अनुमानित प्रस्तावित आय 158919.99 लाख तथा व्यय 133578.63 लाख रखी गई। बैठक में पूर्व में निकाली गई लॉटरियों व नीलामी सूचनार्थ रखी गई। लम्बे समय से विचाराधीन विक्रय प्रकरणों में बिना अनुमति बेचान व निर्माण अवधि शास्ति के संबंध में निर्णय लिया गया। भूमि अवाप्ति के पूर्व प्रकरणों को सूचनार्थ रखा गया तथा सामुदायिक भवनों की नई दरों का अनुमोदन किया गया। प्राधिकरण की योजनाओं में प्रारम्भिक नीलामी दरों का निर्धारण भी किया गया। प्राधिकरण द्वारा शीघ्र दो नई योजनाएं रामनगर स्पेशल आवासीय योजना व चन्द्रमौलि आवासीय योजना की लॉन्चिग की जाएगी।